मुंबई में अमित शाह ने कहा कि भाजपा और सहयोगी दल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाएंगे. साथ ही मुंबई में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों में यह विश्वास पैदा किया है कि 15 अगस्त, 2047 तक भारत सभी क्षेत्रों में सभी देशों से आगे होगा. PM मोदी ने देश में सभी क्षेत्रों में बदलाव की शुरुआत की है. वर्ष 2014 में भारत को ‘फ्रेजाइल फाइव‘ में शामिल किया गया था, लेकिन आज यह शीर्ष पांच देशों में शामिल है.