चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भारत दौरान समाप्त हो गया है. ब्रिक्स समिट में शामिल होने के बाद जिनपिंग अब बीजिंग रवाना हो रहे हैं. एयरपोर्ट से रवानगी की लाइव तस्वीरें सामने आई हैं. ये 2019 के बाद 7 साल में पहली भारत यात्रा थी, करीब 24 घंटे से ज्यादा भारत में रहे. चीनी राष्ट्रपति का ये टूर काफी बिजी रहा, आते ही भारत मंडपम में बाइलेटरल मीटिंग हुई. इसके बाद समिट में शामिल होकर, आज जिनपिंग बीजिंग के लिए रवाना भी हो गए हैं.