कश्मीर घाटी में आई सबसे बड़ी बाढ़ को एक महीना हो गया है। अब पानी उतरने के साथ तबाही की असली तस्वीर सामने आ रही है। तबाही की इस तस्वीर के बीच लोग जाति के भेद भुलाकर एक-दूसरे का हाथ मजबूती से थाम मदद में जुटे हुए हैं। श्रीनगर में कई मुस्लिम समाजसेवी एक हिन्दू मंदिर में शरण लिए कश्मीरी पंडितों की मदद में लगे हुए हैं।