Lenskart को लेकर चल रहा धार्मिक विवाद ग्रेटर नोएडा तक पहुंचा, शोरूम में कर्मचारी और ग्राहक के बीच मारपीट

कर्मचारी सूरज की एक ग्राहक से कंपनी को लेकर बहस हो गई. ग्राहक कंपनी से जुड़ी कथित धार्मिक अफवाहों का जिक्र कर रहा था. बहस बढ़ी तो ग्राहक ने गाली-गलौज करते हुए सूरज से हाथापाई शुरू कर दी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Clash in Lenskart Showroom in Greater Noida: उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में स्थित लेंसकार्ट (Lenskart) के एक शोरूम में ग्राहक और कर्मचारी के बीच कंपनी को लेकर चल रहे विवाद पर बहस मारपीट में बदल गई. यह पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है.

जानकारी के अनुसार, 23 अप्रैल 2026 की शाम को शोरूम में काम कर रहे कर्मचारी सूरज की एक ग्राहक से कंपनी को लेकर बहस हो गई. बताया जा रहा है कि ग्राहक कंपनी से जुड़ी विवाद कथित धार्मिक अफवाहों का जिक्र कर रहा था, जिस पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि ग्राहक ने गाली-गलौज करते हुए कर्मचारी के साथ हाथापाई शुरू कर दी.

मारपीट के बाद फरार हुआ आरोपी

वहीं, मारपीट को देख शोरूम में मौजूद अन्य कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह झगड़ा शांत कराया. हालांकि, मारपीट के बाद आरोपी ग्राहक मौके से फरार हो गया. पीड़ित कर्मचारी सूरज ने बीटा-2 थाने में शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी.

इस वजह से विवादों में आई थी लेंसकार्ट कंपनी

दरअसल, नासिक स्थित टीसीएस ऑफिस में यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण मामले के बीच आईवियर कंपनी लेंसकार्ट ड्रेसकोड (Lenskart Dress Code) को लेकर विवाद में आ गई थी. जहां, लेंसकार्ट में (Lenskart Row)  'बुरके को हां, तिलक-टीके को ना' विवाद की शुरुआत हुई, सोशल मीडिया पर इंटरनल गाइडलाइन वायरल होने से, जिसमें आरोप लगाया गया कि कंपनी ने 'बुरका' या 'हिजाब' पहनने की अनुमति तो दी है, लेकिन कर्मचारियों के माथे पर 'तिलक' या 'टीका' लगाने पर पाबंदी लगाने की कोशिश की.

Advertisement

सोशल मीडिया पर 'Boycott Lenskart' हैशटैग ट्रेंड करने लगा तो कंपनी के को-फाउंडर पीयूष बंसल को सफाई देने आगे आना पड़ा. कंपनी ने नया ड्रेसकोड भी जारी किया है, जिसमें ये बताने की कोशिश की गई है कि लेंसकार्ट धार्मिक आधार पर भेदभाव के पक्ष में नहीं. 

ये भी पढ़ें- बेसुध मां को नहीं हो रहा यकीन, जिगर का टुकड़ा चला गया; पिता ने मासूम बेटे का रेता था गला, फिर खुद लगाई फांसी

Advertisement
Featured Video Of The Day
Washington Hotel Firing: वॉशिंगटन के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, Trump को सुरक्षित निकाला गया