India | Reported by: भाषा |बुधवार अप्रैल 17, 2024 10:36 PM IST ददरौल विधानसभा सीट से विधायक मानवेंद्र सिंह (जिनके निधन के कारण उपचुनाव हो रहा है) के बेटे अरविंद सिंह को पार्टी ने इस उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है. गैसड़ी से शैलेंद्र सिंह शैलू 2017 से 2022 तक भाजपा विधायक थे, लेकिन 2022 में शैलेंद्र सिंह शैलू, समाजवादी पार्टी के शिव प्रताप यादव से चुनाव हार गये थे. यादव के निधन के बाद उपचुनाव में भाजपा ने एक बार फिर शैलू पर भरोसा जताते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया है.