India | ख़बर न्यूज़ डेस्क |शनिवार मार्च 24, 2018 12:16 AM IST सत्तारूढ़ भाजपा ने विपक्ष के तमाम दावों और मंसूबों को नाकाम करते हुए उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 10 में से नौ सीटों पर कब्जा कर लिया. मतगणना के देर रात तक घोषित नतीजों में भाजपा के अरुण जेटली, डॉक्टर अशोक बाजपेयी, विजयपाल सिंह तोमर, सकलदीप राजभर, कांता कर्दम, डॉक्टर अनिल जैन, जीवीएल नरसिम्हा राव, हरनाथ सिंह यादव तथा अनिल कुमार अग्रवाल विजयी करार दिए गए.