India | Translated by: राजीव मिश्र |शनिवार जनवरी 7, 2017 01:45 PM IST नए साल के मौके पर बेंगलुरु में जब पुरा शहर जश्न में डूबा हुआ था तब शहर में कई स्थानों पर महिलाओं और लड़कियों से बड़े पैमाने पर एक साथ छेड़छाड़ की खबरें आईं. इस प्रकार की घटना से कर्नाटक की राजधानी और आईटी शहर के नाम से मशहूर बेंगलुरु में कानून व्यवस्था पर सवाल उठे. अब फिर यह खबर आई है कि शहर में बुर्का पहने एक महिला से छेड़खानी हुई है.