Cricket | NDTVKhabar.com टीम |शुक्रवार जुलाई 29, 2016 12:51 PM IST ऑस्ट्रेलिया के श्रीलंका दौरे का पहला टेस्ट मैच पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट पर 274 रन बना लिए हैं। कुशल मेंडिस 243 गेंदों में 169 रन (20 चौके, 1 छक्का) बनाकर खेल रहे हैं, उनका साथ दिलरुवान परेरा दे रहे हैं।