विज्ञापन
This Article is From May 23, 2023

शिवांगी जोशी नहीं इन 3 एक्ट्रेसेस में से एक होती 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की 'नायरा', एक ने तो फैमिली ड्रामा होने के चलते छोड़ा था ऑफर

ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक गोयंका का प्यार नायरा यानी शिवांगी जोशी से पहले यह रोल 3 एक्ट्रेसेस को ऑफर किया गया था. हालांकि नाम देखने के बाद फैंस कहेंगे कि शुक्र है कार्तिक के साथ नायरा परफेक्ट है.

शिवांगी जोशी नहीं इन 3 एक्ट्रेसेस में से एक होती 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की 'नायरा', एक ने तो फैमिली ड्रामा होने के चलते छोड़ा था ऑफर
शिवांगी जोशी से पहले इन 3 एक्ट्रेसेस को हुआ था रोल ऑफर
नई दिल्ली:

साल 2009 में शुरु हुआ ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी के कई साल तक चलने वाले सीरियल्स में से एक है. कहानी में पीढ़ियां बदलने के साथ ही फैंस की दिलचस्पी भी बढ़ती चली गई. वहीं इनके किरदार भी फेमस हो गए, जिसमें अक्षरा के रोल में हिना खान और नैतिक सिंघानिया के रोल में करण मेहरा ही नहीं कार्तिक यानी मोहसिन खान और नायरा यानी शिवांगी जोशी ने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई. लेकिन क्या आपको पता है कि फैंस की फेवरेट नायरा के किरदार के लिए शिवांगी जोशी से पहले 3 एक्ट्रेसेस को पसंद किया गया था. आइए आपको बताते हैं इन तीन एक्ट्रेसेस के नाम...

हिना खान और करण मेहरा के साथ अक्षरा और नैतिक सिंघानिया के रोल से शुरू हुआ ये रिश्ता क्या कहलाता है को शिवांगी जोशी और मोहसिन खान ने अपने नायरा और कार्तिक गोयनका के रोल से आगे बढ़ाया और सालों साल फैंस के दिलों पर राज किया. इतना ही नहीं आज भी फैंस उन्हें साथ देखने के लिए बेताब रहते हैं. लेकिन शिवांगी जोशी से पहले 3 एक्ट्रेसेस ने रोल निभाने से मना कर दिया था. इन नामों में पहला नाम सनाया ईरानी का है, जो मिले जब हम तुम, इस प्यार को क्या नाम दूं जैसे सीरियल्स से फैंस के दिलों पर राज कर चुकी हैं. खबरों के मुताबिक, YRKKH के निर्माताओं ने एक्ट्रेस से संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने इस रोल के लिए मना कर दिया क्योंकि वह जाहिर तौर पर हिना खान के बाद दूसरे लीड रोल में नजर नहीं आना चाहती थीं. 

इसके बाद उतरन में इच्छा के रूप में दिलों पर राज करने वाली टीना दत्ता को भी डेली सोप में नायरा गोयनका की भूमिका निभाने के लिए निर्माताओं ने संपर्क किया था. लेकिन रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने इसे ठुकरा दिया क्योंकि वह कलर्स के हिट शो के बाद फैमिली ड्रामा में नहीं दिखना चाहती थीं. इसके अलावा वीर की अरदास वीरा में बड़ी वीरा का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस दिगांगना सूर्यवंशी को शो ऑफर किया गया था. लेकिन किसी कारण बात नहीं बन पाई, जिसके बाद यह रोल शिवांगी जोशी को मिला. 

सगाई में न्यूली एंगेज्ड कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने किया Kiss

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Naira, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Actress, YRKKH,  Naira, Naira  aka Shivangi Joshi, Naira Role, Naira Role First Choice, Shivangi Joshi, Shivangi Joshi Serial, Shivangi Joshi Famous Serial, Shivangi Joshi Tv Serial, Tv News In Hindi, Tv Serial News In Hindi, Tv In Hindi, Ndtv Khabar, Ndtv News In Hindi, Ndtv Hindi,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com