टीवी पर इन दिनों सुपरनेचुरल शोज की भरमार है. वहीं इस लिस्ट में नागिन के बाद सुहागन चुड़ैल का नाम शामिल है. लेकिन अब ओटीटी पर भी सुपरनेचुरल वेब सीरीज देखने को मिलने वाली है. दरअसल, डिजनी प्लस हॉटस्टार ने तेलुगू वेब सीरीज यक्षिणी का पहला पोस्टर शेयर कर दिया है, जिसे देखकर फैंस भी इस अपकमिंग सीरीज का इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं ट्रेलर रिलीज करने की बात कहते दिख रहे हैं.
रिलीज किए गए पोस्टर में तमिल एक्ट्रेस वेदिका लीड रोल में अनदेखे अवतार में नजर आ रही हैं. बाहुबली फेम शोभू यारलगड़ा और प्रसाद देवीनेनी इस सीरीज को प्रोड्यूस कर रहे हैं. वहीं लक्ष्मी मंचू अहम किरदार निभाते हुए नजर आने वाली हैं. कहा जा रहा है कि उनका किरदार नेगेटिव होने सकता है. इसी के चलते फैंस उन्हें काफी समय बाद स्क्रीन पर देखने के बाद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. इस सीरीज को तेजा मारिनी द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यक्षिणी की बात करें तो इस सीरीज पर बड़े स्केल पर काम किया जा रहा है. और पता चला है कि इसमें वीएफएक्स का काम होने वाला है, जिसके लिए हैदराबाद की पॉपुलर वीएफएक्स कंपनी चुनी गई है. वहीं इसकी रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है. इसके चलते फैंस एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.
Bollywood News: मुश्किल में बॉलीवुड, सुस्ती भरे 64 दिन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं