विज्ञापन
This Article is From Apr 28, 2022

WWE सुपरस्टार्स को फनी देसी निकनेम से बुलाते हैं उत्तर प्रदेश के पहलवान वीर महान, बोले- रैंडी ऑर्टन 'फूफा' तो रे मिस्टीरियो 'जादूगर'

उत्तर प्रदेश से डब्ल्यूडब्ल्यूई की बुलंदियों को छूने वाले वीर महान रिंग के अलावा भी फैन्स के बीच काफी पॉपुलर रहते हैं. उनका फनी वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भारतीय पहलवान डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार्स के देसी निकनेम बता रहे हैं.

WWE सुपरस्टार्स को फनी देसी निकनेम से बुलाते हैं उत्तर प्रदेश के पहलवान वीर महान, बोले- रैंडी ऑर्टन 'फूफा' तो रे मिस्टीरियो 'जादूगर'
वीर महान ने WWE सुपरस्टार्स के बताए फनी देसी निकनेम
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश से डब्ल्यूडब्ल्यूई की बुलंदियों को छूने वाले वीर महान रिंग के अलावा भी फैन्स के बीच काफी पॉपुलर रहते हैं. वीर महान ने कुछ समय पहले ही डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ में जमकर कहर बरपाया था. लेकिन अब उनका एक बहुत ही फनी वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भारतीय पहलवान डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार्स के फनी देसी निकनेम बता रहे हैं. वह निकनेम जो उन्होंने खुद इन रेस्लर्स को दिया है. इस वीडियो में वह रोमन रेन्स, बॉब लैशले, बेकी लिंच और रे मिस्टीरियो के फन निकनेम बता रहे हैं. उनका यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है. 

डब्ल्यूडब्ल्यूई इंडिया के ऑफिशल पेज पर इस वीडियो को शेयर किया गया है. इस वीडियो में वीर महान रोमन रेन्स का देसी निकनेम बिग दादू बताया है जबकि रैंडी ऑर्टन को उन्होंने फूफा बताया. बॉब लैशले को उन्होंने सांड़ के निकनेस से नवाजा तो बैकी लिंच को माया निकनेम दिया. रे मिस्टीरियो को उन्होंने जादूगर देसी निकनेम दिया है. इस तरह यह फनी अंदाज फैन्स को पसंद आ रहा है. 

बता दें कि 33 वर्षीय वीर महान का असली नाम रिंकू सिंह हैं और वह उत्तर प्रदेश के गोपाल गंज के रहने वाले हैं. वैसे भी वीर महान अपने लुक की वजह से भी चर्चा में रहते हैं. वैसे भी अभी तक उनका खूंखार अंदाज फैन्स को देखने को नहीं मिला है. फैन्स बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि वह किसी बड़े सुपरस्टार के साथ रिंग में उतरें और अपना घातक अंदाज दिखाएं.

इसे भी देखें : नोरा फतेही और पूजा हेगड़े एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
WWE Superstars, WWE, WWE Superstars Desi Nicknames, Veer Mahaan, Randy Orton, Rey Mysterio, Becky Lynch, Roman Reigns, Veer Mahaan Wwe, Veer Mahaan Wiki, Veer Mahaan Meme, Veer Wwe, Veer Mahaan Instagram, Veer Mahaan Cagematch, Veer Mahaan Finisher, Veer Mahaan Debut, Veer Mahaan Viral Post, वीर महान, डब्ल्यूडब्ल्यूई
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com