विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2019

WWE: ब्रॉक लेस्नर से पंगा लेने पर सेथ रॉलिन्स का हुआ बुरा हाल, ऐसी हुई पिटाई रिंग में ही लगे तड़पने- देखें Video

WWE के दो सुपरस्टार ब्रॉक लेस्नर (Brock Lesnar) और सेथ रॉलिन्स (Seth Rollins) के बीच दुश्मनी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है. इस वीडियो में ब्रॉक लेस्नर ने सेथ रॉलिन्स को पीट-पीटकर बुरा हाल कर दिया है.

WWE: ब्रॉक लेस्नर से पंगा लेने पर सेथ रॉलिन्स का हुआ बुरा हाल, ऐसी हुई पिटाई रिंग में ही लगे तड़पने- देखें Video
WWE: ब्रॉक लेस्नर ने एक बार फिर किया सेथ रॉलिन्स का बुरा हाल
  • WWE का वीडियो हुआ वायरल
  • ब्रॉक लेस्नर का दिखा खतरनाक रूप
  • सेथ रॉलिन्स की कर डाली पिटाई
नई दिल्ली:

वर्ल्ड रेस्लिंग एंटरटेनमेंट (WWE) के दो सुपरस्टार ब्रॉक लेस्नर (Brock Lesnar) और सेथ रॉलिन्स के बीच दुश्मनी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है. हाल ही में WWE का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें ब्रॉक लेस्नर घायल सेथ रॉलिन्स (Seth Rollins) को एंबुलेंस से निकालकर उनकी जमकर पिटाई की थी. लेकिन ब्रॉक लेस्नर (Brock Lesnar) और सेथ रॉलिन्स की दुश्मनी अभी खत्म नहीं हुई है. WWE ने अपने इंस्टाग्राम पर ब्रॉक लेस्नर और सेथ रॉलिन्स (Seth Rollins) का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें द बीस्ट के नाम से मशहूर खतरनाक रेस्लर ब्रॉक लेस्नर (Brock Lesnar) सेथ रॉलिन्स की बहुत बुरी तरह से पिटाई करते नजर आ रहे हैं. 

जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया ट्वीट, कहा- वहां भी इंसान रहते हैं, इसलिए...

सारा अली खान का वीडियो देख बॉलीवुड के दिग्गज ने बांधे तारीफों के पुल, Tweet कर कह डाली यह बात

WWE के इस वीडियो में ब्रॉक लेस्नर (Brock Lesnar) रिंग में खड़े नजर आते हैं. तभी सेथ रॉलिन्स कुर्सी लेकर ब्रॉक लेस्नर की धुनाई करने आते हैं, लेकिन ब्रॉक लेस्नर पहले ही इस बात को भांप लेते हैं और सेथ रॉलिन्स (Seth Rollins) को पकड़ लेते हैं. इसके बाद ब्रॉक लेस्नर सेथ रॉलिन्स की जबरदस्त पिटाई करते हैं, और बिल्कुल भी रहम नहीं दिखाते हैं. ब्रॉक लेस्नर एक के बाद एक दांव लगाते जाते हैं, और सेथ रॉलिन्स रिंग में तड़पने लगते हैं. 

जब ये लड़का, लड़की बन नोरा फतेही से करने लगा डांस का मुकाबला, तो एक्ट्रेस ने किया कुछ ऐसा हश्र- देखें Video

सपना चौधरी ने स्टेज पर डांस से मचाया तहलका, बार-बार देखा जा रहा है धांसू Video


बता दें कि 42 वर्षीय रेस्लर ब्रॉक लेस्नर (Brock Lesnar) एक अमेरिकी प्रोफेशनल रेस्लर हैं. ब्रॉक लेस्नर मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट और प्रोफेशनल फुटबॉल प्लेयर रह चुके हैं. हाल में ब्रॉक लेस्नर WWE के साथ जुड़े हुए हैं और RAW में नजर आते हैं. ब्रॉक लेस्नर को WWE के सबसे खतरनाक रेस्लर्स में माना जाता है और वह अपने प्रतिद्वंद्वियों को बहुत ही बेरहमी के साथ धूल चटाते हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Brock Lesnar, Brock Lesnar Vs Seth Rollins, WWE RAW, Seth Rollins, Wwe Superstar, Brock Lesnar Video, Seth Rollins Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com