विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2021

आखिर कौन हैं राखी सावंत के पति ? BIGG BOSS के घर में होगी 'पिया' की धमाकेदार एंट्री

राखी सावंत (Rakhi Sawant Video) द्वारा शेयर किए गए प्रोमो में देखा जा सकता है कि राखी के सामने एक शख्स बैठा होता है. जिसे वह अपना पति बताती हैं. बैकग्राउंड में 'मेरा पिया घर आया' का गाना बज रहा होता है

आखिर कौन हैं राखी सावंत के पति ? BIGG BOSS के घर में होगी 'पिया' की धमाकेदार एंट्री
आखिर कौन हैं राखी सावंत के पति ?
नई दिल्ली:

राखी सावंत (Rakhi Sawant) बिग बॉस सीजन 1 और सीजन 14 का हिस्सा रह चुकीं हैं. राखी ने अपने एंटरटेनमेंट से दर्शकों और घरवालों को खूब एंटरटेन किया है. वहीं कई बार ऐसा भी हुआ कि राखी घर में अपने पति को याद करती नजर आईं. सोर्स की माने तो राखी ने साल 2019 में रितेश से शादी की थी, राखी अपनी शादी का तो दावा करती हैं, लेकिन उनके पति कभी भी दुनिया के सामने नजर नहीं आए. वहीं अब हाल ही में राखी ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है जिसमें वे अपने पति का स्वागत करती नजर आ रही हैं.

पहली बार दुनिया के सामने होंगे राखी के पिया 
राखी सावंत (Rakhi Sawant Video) द्वारा शेयर किए गए प्रोमो में देखा जा सकता है कि राखी के सामने एक शख्स बैठा होता है. जिसे वह अपना पति बताती हैं. बैकग्राउंड में 'मेरा पिया घर आया' का गाना बज रहा होता है और राखी भी काफी एक्साइटेड होती हैं. साथ ही बता दें कि लोग भी अब राखी के पति से रूबरू होने के लिए उत्सुक हैं. सोर्स की माने तो अब जल्द ही राखी के पति बिग बॉस 15 के घर में नजर आएंगे. 

बिग बॉस के मंच पर आएंगे राखी के पति 
राखी इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही लिखती हैं- 'आ रहे हैं हम स्वागत नहीं करोगे आप हमारा ? तैयार हो जाएं धमाकेदार एंटरटेनमेंट के लिए' इसके साथ ही कैप्शन में लिखा होता है कि- आने वाले हैं ड्रामा क्वीन राखी सावंत के पिया जी, बिग बॉस 15 के मंच पर, उठेगा सारे सवालों पर से पर्दा तो क्या आप एक्साइटेड है ?'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rakhi Sawant, Rakhi Sawant Husband, Rakhi Sawant Name, Rakhi Sawant Bigg Boss
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com