विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2023

'उतरन' के वीर सिंह बुंदेला पर कभी आया था तप्पू और इच्छा का दिल, अब 15 साल में नंदीश संधू को देख कहेंगे- ये तो बिल्कुल...

Uttaran: उतरन सीरियल में साथ काम कर चुके नंदीश संधू रश्मि देसाई की शादी सुर्खियों में रही. वहीं दोनों के अचानक तलाक के फैसले ने फैंस को चौंका दिया. वहीं अब उनका लुक पूरी तरह बदल चुका है.

'उतरन' के वीर सिंह बुंदेला पर कभी आया था तप्पू और इच्छा का दिल, अब 15 साल में नंदीश संधू को देख कहेंगे- ये तो बिल्कुल...
Uttaran: उतरन के वीर के रोल में नंदीश संधू का बदल गया है लुक
  • उतरन के वीर का नंदीश संधू ने निभाया था किरदार
  • 15 साल बाद नंदीश संधू का बदला लुक
  • रश्मि देसाई के एक्स हस्बैंड हैं नंदीश संधू
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Uttaran: रश्मि देसाई और टीना दत्ता के साथ टीवी सीरियल उतरन में नजर आए वीर सिंह बुंदेला यानी नंदीश संधू का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से पिछले काफी समय से दूर रहने के बावजूद नंदीश संधू सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं. दरअसल नंदीश संधू रश्मि देसाई से अपने रिश्ते और अलगाव को लेकर जितना लाइमलाइट में रहे उनका डेशिंग और स्मार्ट लुक भी उतना ही इंटरनेट पर छाया रहता है. तो चलिए आज हम आपको दिखाते हैं उतरन के वीर सिंह बुंदेला यानी नंदीश संधू का बदला हुआ लुक. नंदीश संधू इसके अलावा कई रियलिटी शोज़ का भी हिस्सा रह चुके हैं. भले ही नंदीश पिछले काफी समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर हों लेकिन पार्टी में उनकी प्रेजेंस देखने को मिल ही जाती है.

हाल ही में नंदीश संधू को आकांक्षा पुरी की बर्थडे पार्टी पर देखा गया था. इस पार्टी में उनके साथ रश्मि देसाई यानी उनकी एक्सवाइफ भी नजर आईं थीं. 

दोनों की शादी ने जितनी सुर्खियां बटोरी उनके अलगाव की खबर भी उतने ही लाइमलाइट में रही.नंदीश और रश्मि ने शादी के 4 साल बाद दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया.

आपको बता दें कि टीवी सीरियल और रियालिटी शो उसके अलावा नंदीश संधू ने ऋतिक रोशन के साथ फिल्म super-30 में भी स्क्रीन शेयर की थी और इसी फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था. इसके बाद वह फैमिली ऑफ ठाकुरगंज फिल्म में भी नजर आए थे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nandish Sandhu, Raahmi Desai, नंदीश संधू
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com