विज्ञापन

Smriti Mandhana और Palash Muchhal 6 साल से प्यार में थे... कैंसिल शादी में मौजूद एक्टर ने बताया क्या हुआ था 'उस दिन'

क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी नवंबर 2025 में होने वाली थी. लेकिन सेरेमनी से एक दिन पहले शादी कैंसिल हो गई.  इसके बाद दावा किया गया कि पलाश मुच्छल ने स्मृति को धोखा दिया.

Smriti Mandhana और Palash Muchhal 6 साल से प्यार में थे... कैंसिल शादी में मौजूद एक्टर ने बताया क्या हुआ था 'उस दिन'
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की होने वाली थी शादी
नई दिल्ली:

क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी नवंबर 2025 में होने वाली थी. लेकिन सेरेमनी से एक दिन पहले शादी कैंसिल हो गई.  इसके बाद दावा किया गया कि पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना को धोखा दिया. लेकिन  ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा गया कि स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत खराब होने के कारण शादी को पोस्टपोन किया गया. हालांकि अब शादी में मौजूद नंदीश संधू ने पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी में क्या हुआ. इसका जिक्र हाल ही में मिस मालिनी को दिए इंटरव्यू में किया. 

स्मृति-पलाश की शादी में पहुंचे थे नंदीश संधू

नंदीश संधू ने कहा, “अभी इस बारे में कुछ न कहना ही बेहतर है. और पलाश को अपनी बात कहने दो.” एक्टर ने दावा किया कि किसी ने भी पलाश की तरफ की स्टोरी जानने की कोशिश नहीं की. इसके अलावा सांगली में क्या हुआ इस बारे में नंदीश संधू ने कहा, मैं शादी में गया था, जो कभी हुई नहीं. और मुझे पता चला कि यह अभी नहीं होने वाली है. 

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी में क्या हुआ था

आगे एक्टर ने कहा, यह पोस्टपोन हुई, जो खबरों में आया था. वहां भी यही हुई थी. मैं आपको बताना चाहता हूं. स्मृति के पिता की तबीयत ठीक नहीं थी. वह अस्पताल में थे और इसीलिए सभी चीजें पोस्टपोन हुईं. इसके अलावा पलाश पर किए गए दावों पर नंदीश संधू ने कहा, “बाद में, मुझे न्यूज और मीडिया से पता चला कि ऐसा छापा गया है और ऐसा हो रहा है. और मुझे इस बात का बुरा लगा.”

एक-दूसरे के प्यार में थे स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल

कपल के रिलेशनशिप पर नंदीश संधू ने कहा, जो भी कारण रहा हो. वेडिंग नहीं हुई. और आप जानते हैं, मैंने उनका प्यार देखा है. मैंने देखा है कि पिछले पांच-छह सालों से वे एक-दूसरे से कितना प्यार करते थे. वे बहुत प्यारे, अच्छे कपल थे.”

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Palash Muchhal, Nandish Sandhu, Smriti Mandhana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com