विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2025

उड़ने की आशा में खून के इल्जाम में फंसे सचिन और साइली, एक्ट्रेस नेहा ने खोला मौत का राज?

स्टार प्लस के सीरियल उड़ने की आशा की नेहा हरसौरा उर्फ साइली ने सनम जी की रहस्यमयी मौत पर बताई राज की बात

उड़ने की आशा में खून के इल्जाम में फंसे सचिन और साइली, एक्ट्रेस नेहा ने खोला मौत का राज?
उड़ने की आशा सीरियल में आया नया ट्विस्ट
नई दिल्ली:

स्टार प्लस के सीरियल उड़ने की आशा का लेटेस्ट प्रोमो आने के बाद से लोगों के मन में काफी सवाल उठने लगे हैं. दरअसल, प्रोमो में सुपरस्टार सनम जी जमीन पर पड़े हुए मिले, जैसे उनकी अचानक मौत हो गई हो. अब सबके मन में यही बात घूम रही है कि आखिर उनकी अचानक मौत की वजह क्या हो सकती है. सुपरस्टार सनम जी, जिन्हें लाखों लोग प्यार करते हैं और जिन्हें सचिन भी बहुत मानता है, अचानक रहस्यमयी हालात में गायब हो गए. हालात ऐसे दिखाई दे रहे हैं जैसे इसके पीछे कोई बहुत ही खतरनाक और डरावना सच छिपा हो. इतना ही नहीं पोस्टर और तस्वीरों में साइली और सचिन पर खून का इल्जाम लगता दिखा है, जिसके चलते दोनों वॉन्टेड करार दे दिए गए हैं.

नेहा हरसौरा ने बताया उड़ने की आशा का अपकमिंग ट्विस्ट

उड़ने की आशा में साइली का किरदार निभाने वाली नेहा हरसौरा बताती हैं कि यह चौंकाने वाला मामला कैसे खुलता है. वह बताती हैं, "हम देखते हैं कि या तो सनम जी की हत्या हुई है या उन्होंने खुद अपनी जान ले ली. इसी वजह से सचिन और साइली अचानक एक जांच में फंस जाते हैं. साइली पहले तो डरती है, लेकिन फिर दोनों समझ जाते हैं कि सच पता लगाना जरूरी है. सनम जी के घर के अंदर कई शक करने वाली चीजें मिलती हैं जैसे एक बड़ा सूटकेस जिसे मैनेजर लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, एक आरी का ब्लेड, और कई अजीब चीज़ें जो समझ में नहीं आतीं. एक फोटोग्राफर तो यह भी इशारा करता है कि मंदीरा का इसमें हाथ हो सकता है."

उड़ने की आशा का नया ट्विस्ट दर्शकों को आया पसंद

साइली को लगता है कि कोई और छिपकर चाल चल रहा है न मैनेजर, न मंदीरा, न गार्ड और न ही नौकरानियां, बल्कि कोई ऐसा शख्स जिसकी किसी को उम्मीद भी नहीं है. सोशल मीडिया पर भी शक बढ़ने लगता है: कोई नया पोस्ट नहीं, सिर्फ पुराने वीडियो दिखते हैं, और सनम जी कभी कपड़े दोबारा नहीं पहनते. यही बात देखकर सचिन और साइली समझ जाते हैं कि वह गायब हैं.

कई मोड़ हैं, और जो लोग संदिग्ध लगते हैं, वह असल में अपराधी नहीं हैं. इस तरह से एक फूल बेचने वाली लड़की और एक टैक्सी ड्राइवर यानी सचिन और साइली अचानक जासूस बन जाते हैं, ताकि यह पता लगा सकें कि सुपरस्टार सनम जी के साथ असल में क्या हुआ था. इस साल का सबसे बड़ा रहस्य देखने के लिए तैयार हो जाइए, इस गुरुवार शाम 8:30 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर उड़ने की आशा देखें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Udne Ki Aasha, Sachin, Saili, Neha Harsora, Udne Ki Aasha Update, Udne Ki Aasha Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com