कोरोना वायरस (Coronavirus )से जंग लड़ने वाले कोरोना वारियर्स के सम्मान में 3 मई को पुष्प वर्षा की गई थी, और वायु तथा जल सेना ने उन्हें अनोखे अंदाज में सैल्यूट भी किया था. लेकिन इसे लेकर टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक (Kavita Kaushik) का एक ट्वीट है. ऐसे समय में जब पूरे देश में माइग्रेंट वर्कर्स को घर पहुंचाने की कवयद चल रही है, और इस बीच यह खबर भी आ रही है कि उनसे टिकट के पैसे लिए जा रहे हैं तो कविता कौशिक (Kavita Kaushik) ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उनका देश के मौजूदा हालात पर गुस्सा साफ नजर आता है.
यही तेल मजदूरों को घर पहुचाने के लिए ट्रेन में डाल देते, बिना टिकट चार्ज किए!?, फूलों की बजाय वो kits मंगवा देते जिससे जान बचती है !? बेहतर नहीं होता? डॉक्टर इस टाइप के इवेंट से ऊपर है इस समय आई थिंक. https://t.co/czaL44yHfO
— Kavita (@Iamkavitak) May 3, 2020
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कविता कौशिक (Kavita Kaushik) ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'यही तेल मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए ट्रेन में डाल देते, बिना टिकट चार्ज किए!?, फूलों की बजाय वो kits मंगवा देते जिससे जान बचती है ? बेहतर नहीं होता? डॉक्टर इस टाइप के इवेंट से ऊपर हैं, इस समय आई थिंक.' इस तरह कविता कौशिक ने देश के हालात को लेकर अपनी राय रखी है.
कोरोना वायरस (Coronavirus) को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन (Lockdown) का तीसरे चरण आज से शुरू हुआ. भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. देश में Covid-19 संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा बढ़कर 42,500 के पार पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने सोमवार को यह जानकारी दी. आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोनावायरस से अब तक 1,373 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमितों की संख्या 42,533 हो गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं