विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2023

तेरी मेरी डोरियां में नया ट्विस्ट, साहिबा-अंगद की लाइफ में आएगा नया मेहमान

Teri Meri Doriyaann New Twist: तेरी मेरी डोरियां सीरियल में नया ट्विस्ट आने वाला है, जिसमें साहिबा और अंगद की जिंदगी बदलती हुई दिखेगी.

तेरी मेरी डोरियां में नया ट्विस्ट, साहिबा-अंगद की लाइफ में आएगा नया मेहमान
Teri Meri Doriyan: तेरी मेरी डोरियां के नए प्रोमो में आया ट्विस्ट
नई दिल्ली:

Teri Meri Doriyaann New Twist: तेरी मेरी डोरियां सीरियल में साहिबा और अंगद की जोड़ी को फैंस काफी पसंद आ रही है, जिसके चलते टीआरपी में टॉप 10 सीरियल की लिस्ट में यह शामिल हो गया है. लेकिन मेकर्स सीरियल को टॉप 5 सीरियल्स की लिस्ट में एंट्री करवाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, जिसके चलते वह तेरी मेरी डोरियां के अपकमिंग एपिसोड में नया ट्विस्ट लाने वाले हैं, जो फैंस को हैरान तो करेगा ही. लेकिन उनकी खुशी का भी ठिकाना नहीं रहेगा.

अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में पुलिस अधिकारी बरार हवेली में एंट्री करता है और कहता है कि अंगद के धोखाधड़ी मामले के कारण, उसके परिवार को अब भुगतना करना होगा और वे बरार हाउस को जब्त करने की बात कहते हैं. इसे सुनते ही. साहिबा बेहोश हो जाती है और गुरलीन जब उसकी नब्ज जांचती है तो कहती है कि लगता है साहिबा प्रेग्नेंट है. इसे सुनकर इंदर पूछते हैं कि भगवान उन्हें यह दिन क्यों दिखा रहे हैं जहां उनके परिवार का वारिस आ रहा है और उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ रहा है. 

गौरतरब है कि तेरी मेरी डोरियां सीरियल में हिमांशी पराशर और विज्येंद्र कुमेरिया साहिबा और अंगद के किरदार में नजर आ रहे हैं. वहीं लेटेस्ट ट्रैक में अंगद के डबल रोल होने का ट्रैक दिखाया गया था, जिसने साहिबा ही नहीं लोगों को भी चौंका दिया था. 

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Teri Meri Dooriyan, Teri Meri Doriyan, Sahiba Pregnant, Teri Meri Doriyan Serial, Teri Meri Dooriyan Serial
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com