विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2022

तेजस्वी प्रकाश को सेट पर मिला नया दोस्त, एक्ट्रेस का वीडियो देख फैंस बोले- बड़े दिल वाली है तेजा

वैसे तो तेजस्वी की हर अदा पर फैंस फ़िदा हैं, लेकिन इन दिनों सेट पर उनके नए दोस्त को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

तेजस्वी प्रकाश को सेट पर मिला नया दोस्त, एक्ट्रेस का वीडियो देख फैंस बोले- बड़े दिल वाली है तेजा
तेजस्वी प्रकाश का नया वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने अपनी खूबसूरती से लाखों दिल जीत लिए हैं. उनके लुक्स और खूबसूरती का हर कोई कायल है. तेजस्वी लगातार अपनी स्टाइलिश और ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियोज़ अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. तेजस्वी प्रकाश ने बहुत कम समय में की इंडस्ट्री में काफी ज्यादा पॉपुलेरिटी हांसिल कर ली है. वैसे तो तेजस्वी की हर अदा पर फैंस फ़िदा हैं, लेकिन इन दिनों सेट पर उनके नए दोस्त को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. चलिए जानते हैं तेजस्वी का ये नया दोस्त है कौन. 

तेजस्वी प्रकाश का एक बेहद क्यूट सा वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. ये वीडियो शूटिंग सेट का है, जहां तेजस्वी शूट के बाद बैठ कर कॉफी पीती हुई दिख रही हैं. इसी बीच कोई ऐसा आ जाता है, जिसे देख तेजस्वी के चेहरे पर स्माइल आ जाती है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि तेजस्वी के सेट पर एक डॉगी आ गया है, जो उनके साथ खेलता हुआ दिखाई दे रहा है. डॉगी को देखते ही तेजस्वी उससे पास बुलाने लगती हैं और जैसे ही वो नज़दीक आ जाता है तो उसके साथ खेलने लग जाती हैं. तेजस्वी डॉगी को कॉफी मग दिखाते हुए पूछती हैं कि 'कॉफी पीना है'. डॉगी तेजस्वी के बगल में बैठ जाता है और उनको एकटक निहारने लगता है. 

तेजस्वी प्रकाश के इस वीडियो को 'टेलीचक्कर' के ऑफिशियल इंस्टा हैंडल से शेयर किया गया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'तेजस्वी को सेट पर उनका नया दोस्त मिल गया है'. हमेशा की तरह इस वीडियो में भी तेजस्वी बेहद खूबसूरत और गॉर्जियस दिख रही हैं. उन्होंने पीले रंग की साड़ी पहन रखी है, जिसमें रेड बिंदी में वे किसी अप्सरा से कम नहीं दिख रहीं. वीडियो देखकर फैंस एक्ट्रेस के स्वीट जेस्चर की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कोई उन्हें काइंड हार्टेड बुला रहा है तो कोई उन्हें लवेबल बता रहा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejasswi Prakash, Tejasswi Prakash Viral Video, Tejasswi Prakash Playing With Dog, Tejasswi Prakash Instagram, Tejasswi Prakash News, Tejasswi Prakash And Karan Kundrra, Tejasswi Prakash In Naagin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com