विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2019

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को मिली नई 'सोनू', यह एक्ट्रेस निभाएंगी किरदार

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)' में 'सोनू' के लिए पलक सिधवानी को चुना गया है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को मिली नई 'सोनू', यह एक्ट्रेस निभाएंगी किरदार
पलक सिधवानी निभाएंगी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोनू का किरदार
  • 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को मिली नई 'सोनू'
  • 'होस्टेज' एक्ट्रेस पलक सिधवानी निभाएंगी किरदार
  • अगले हफ्ते से शो में आ सकती हैं नजर
नई दिल्ली:

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का सबसे मशहूर और दमदार कार्यक्रम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' रोजाना किसी न किसी धमाल के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन करता है. इस शो के हर सदस्य अपने-अपने किरदार को बखूबी निभाते हैं. हालांकि, कुछ दिनों से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)' में इसकी एक किरदार 'सोनू' नजर नहीं आ रही थीं, क्योंकि इस रोल को निभाने वाली निधि भानुशाली ने अपनी हायर स्टडीज के लिए शो छोड़ दिया था. तब से ही कार्यक्रम के निर्माता नई 'सोनू' की तलाश में लगे थे. लेकिन अब उनकी यह तलाश पूरी हो चुकी है और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)' को 'सोनू' के रूप में एक नई कलाकार भी मिल गई है. 

सुनील ग्रोवर को लेकर बोले कपिल शर्मा- गल्तियों से सीखा बहुत कुछ, हो गया हूं मैच्‍योर

मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)' में 'सोनू' के लिए पलक सिधवानी को चुना गया है. इस शो के जरिए पलक सिधवानी टीवी की दुनिया में न्यूकमर के तौर पर एंट्री करेंगी. इससे पहले वह एड फिल्म्स में नजर आ चुकी हैं. साथ ही वह रोनित रॉय और टिस्का चोपड़ा की वेब सीरीज 'होस्टेज' का भी हिस्सा रह चुकी हैं. बता दें कि पलक सिधवानी ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है और वह जल्द ही टीवी पर नजर भी आने वाली हैं. 

सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाले एक्‍टर्स की फोर्ब्‍स लिस्‍ट में चौथे नंबर पर अक्षय कुमार, एक साल में की इतनी कमाई

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' 11 साल से सब टीवी पर प्रसारित हो रहा है और इस शो ने हर हफ्ते नई-नई कहानियों के जरिए दर्शकों के दिल में खूब जगह बनाई है. शो में कई उतार-चढ़ाव भी आए, लेकिन इन सबके बावजूद सीरियल लगातार सफलता की ऊंचाइयों को छूता रहा है. फिलहाल शो की लीड एक्ट्रेस दया बेन यानी दिशा वकानी (Disha Vakani) भी शो से दूर हैं. फैन्स को तो दिशा की कमी काफी खल रही है, लेकिन इसके निर्माता दया बेन के कैरेक्टर को लाने में कोई जल्दबाजी नहीं दिखा रहे हैं.
 

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma, Palak Sidhwani, Palak Sidhwani As Sonu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com