Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah New Sonu Announced: तारक मेहता का उल्टा चश्मा को एक्ट्रेस पलक सिधवानी ने बीते दिनों अलविदा कह दिया है, जिसके बाद मेकर्स ने ऑफिशियली नई सोनू भिड़े के लिए एक्ट्रेस खुशी माली को चुना है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि एक्ट्रेस पलक सिधवानी ने कानूनी लड़ाई में उलझने के बाद शो छोड़ दिया था. इसके बाद अब इंस्टाग्राम पर मेकर्स ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए बताया कि खुशी मेहता सात अक्टूबर से शो को नई सोनू भिड़े के रोल में ज्वॉइन करेंगी.
एक्ट्रेस खुशी माली की तस्वीर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “हमारे साथ मिलकर गर्मजोशी से खुशी माली का TMKOC परिवार में सोनू भिड़े के रूप में जुड़ने का स्वागत करें! उनकी एनर्जी और चार्म से गोकुलधाम को जगमगाता हुआ देखने के लिए तैयार हो जाइए! सोमवार, 7 अक्टूबर 2024 को रात 8:30 बजे से उनकी जर्नी को देखें, सिर्फ़ सोनी सब पर! आइए उनका गोकुलधाम स्टाइल में भव्य स्वागत करें.”
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि पिछले दिनों तारक मेहता के मेकर्स ने एक्ट्रेस पलक सिधवानी को कॉन्ट्रेक्ट तोड़ने के लिए नोटिस भेजा था, जिसमें दावा किया गया है कि पलक ने लिखित अनुमति प्राप्त किए बिना अनधिकृत तीसरी पार्टी विज्ञापन में हिस्सा लिया. नोटिस में यह भी आरोप लगाया गया है कि उसने कई बार मुंह से और लिखित में चेतावनी मिलने के बावजूद उन्होंने ये काम जारी रखा, जिससे उसके कैरेक्टर और सीरीज दोनों की अखंडता से समझौता हुआ. इस वजह से उनके खिलाफ़ सख्त कार्रवाई की गई.
हालांकि एक्ट्रेस ने भी अपने बयान में कहा, "उत्पीड़न के कारण पलक पर बहुत अधिक मानसिक दबाव पड़ा है, जिससे उनकी सेहत और खराब हो गई है और 19 सितंबर 2024 को डॉक्टर ने पलक को सख्त आराम और इलाज की सलाह दी. हालांकि, उनकी गंभीर हेल्थ के बावजूद, प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें कोई छुट्टी नहीं दी और उन पर शो की शूटिंग जारी रखने का दबाव डाला और उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया जो स्पष्ट रूप से शोषण के बराबर है."
इसके बाद पलक सिधवानी ने इंस्टाग्राम पर अपने शो छोड़ने की जानकारी देते हुए एक स्पेशल पोस्ट भी शेयर किया, जिसके साथ सेट पर बिताए पलों की तस्वीरें भी देखने को मिली. जबकि सबसे पहले झील मेहता, फिर निधि भानुशाली और फिर पलक सिधवानी ने इस किरदार को निभाया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं