मशहूर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में दया बेन (Daya Ben) के किरदार की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई. जानकारी मिल रही है कि दया बेन का किरदार करने वाली दिशा वकानी (Disha Vakani) की शो में वापसी हो सकती है. ऐसा कहा जा रहा है कि दिशा वकानी (Disha Vakani) 18 मई को शो (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में वापसी करेंगी. इस खबर से तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के फैंस में खुशी की लहर है. बता दें कि दिशा वकानी (Disha Vakani) सितंबर 2017 से शो से बाहर हैं. हाल ही में जानकारी आई थी कि दिशा वकानी की जगह वो किसी अन्य स्टार की तलाश कर रहे हैं लेकिन अब यह जानकारी है कि दया बेन शो में वापसी के लिए तैयार हैं.
आतिशी के समर्थन आईं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, ट्विटर पर लिखा- जहरीली मानसिकता का नतीजा
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
सनी देओल ने चुनाव प्रचार के दौरान भी छोड़ा नहीं ये काम, अब वायरल हो रहा है Video
मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार दिशा वकानी (Disha Vakani) शो में वापस लौटने के लिए तैयार हो गई हैं. हाल ही में दिशा वकानी (Disha Vakani) ने प्रोडक्शन हाउस नीला टेली फिल्म्स से जुड़े शख्स से कॉन्टैक्ट किया था. फिलहाल दिशा शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी के इटली से वापस आने का इंतजार कर रही हैं. हालांकि अभी तक शो मेकर्स ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. असित कुमार मोदी इटली में फैमिली संग छुट्टियों पर हैं. इन खबरों के बीच दिशा वकानी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के को-स्टार्स के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करना शुरू कर दिया. इसे उनकी वापसी के संकेत माने जा रहे हैं.
इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने पाकिस्तानी झंडे के साथ पोस्ट की फोटो, सोशल मीडिया पर फैन्स को आया गुस्सा
आपको बता दें कि दिशा वकानी (Disha Vakani)एक लंबे अरसे से मैटरनिटी लीव पर हैं. वह ज्यादा से ज्यादा समय अपने बच्चे को देना चाहती थीं. इस बीच लगातार उनके फैंस सोशल मीडिया के जरिए बार-बार शो में वापसी करने की अपील कर रहे थे. तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) देश के टेलीविजन इतिहास में सबसे लंबे समय से प्रसारित होने वाले शोज में शामिल है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं