विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2021

Sushant Singh Rajput और Ankita Lokhande का रोमांटिक सॉन्ग जो कभी रिलीज नहीं हुआ, देखें Video 

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) का एक म्यूजिक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो उनके शो पवित्र रिश्ता (Pavitra Rishta) का है, जिसे कभी रिलीज नहीं किया गया था. 

Sushant Singh Rajput और Ankita Lokhande का रोमांटिक सॉन्ग जो कभी रिलीज नहीं हुआ, देखें Video 
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का म्यूजिक वीडियो इंटरनेट पर वायरल 
नई दिल्ली:

दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को पूरा एक साल होने आया है लेकिन फैन्स आज भी उन्हें भूला नहीं पाए है. पिछले साल 14 जून को सुशांत अपने मुंबई के फ्लैट में मृत पाए गए थे. आज भी उनको न्याय दिलाने के लिए उनका परिवार और फैन्स लगातार कोशिश कर रहे हैं. उनकी पहले पुण्यतिथि के चलते कई सेलेब्स और फैन्स उन्हें पोस्ट शेयर कर याद कर रहे हैं. वहीं उनका और अभिनेत्री अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.  

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) का एक म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वायरल हो रहा है. उनका यह म्यूजिक वीडियो सॉन्ग उनके शो पवित्र रिश्ता (Pavitra Rishta) का है, जो कभी रिलीज नहीं हो पाया था. उनके निधन के बाद यह वीडियो सामने आया है, जिसे उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो सॉन्ग को यू ट्यूब पर देखा जा सकता है. वीडियो में सुशांत (Sushant Singh Rajput) और अंकिता को रोमांस करते देखा जा सकता है. उनका यह वीडियो देख फैन्स एक बार फिर भावुक हो गए हैं और उन्हें याद कर रहे हैं. इस गाने का टाइटल है 'जैसी हो वैसी रहो' है. इस समय यह इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है. 

गौरतलब है अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) 6 सालों तक रिश्तें में रहे थें. जिसके बाद अचानक उनके ब्रेक अप ने सभी को हैरान कर दिया था. 'पवित्र रिश्ता' (Pavitra Rishta) में दोनों एक साथ काम करते थे. उनकी जोड़ी को लोगों द्वारा खूब प्यार मिला था. इसी दरम्यान शो उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Sushant Singh Rajput Video, Sushant Singh Rajput About Ankita Lokhande, Ankita Lokhande, Ankita Lokhande Video Viral, Pavitra Rishta
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com