एक्ट्रेस सुरभि ज्योति, जो कुबूल है और नागिन 3 में काम कर चुकी हैं. उन्होंने अक्टूबर 2024 में शादी की है. वहीं हाल ही में उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में खुलासा किया है कि वह और उनके पति सुमित सुरी अलग अलग कमरों में रहते हैं. सुरभि ने कहा, वह और उनके पति घर पर ही रहते है जब शूट ना हो. इसलिए दोनों ने मिलकर तय किया कि वह अलग अलग कमरों में रहेंगे. इतना ही नहीं उन्होंने भी बताया कि वह बाहर जाना नहीं पसंद करते और उन्होंने अपनी ज्यादात्तर जिंदगी अकेले गुजारी है.
एक्ट्रेस ने कहा, "वह भी घर से काम करता है, मैं भी घर से ही काम करती हूं. जब मैं शूटिंग नहीं कर रही होती हूं. हम बाहर जाने के लिए बेताब नहीं हैं, हम बस बहुत खुश हैं (घर पर रहकर). हमारे घर में, हमारे पास अपनी पसंद से अलग कमरे हैं. क्योंकि वह अपने जीवन के अधिकांश समय अकेले ही रहा. मेरे साथ भी ऐसा ही है. यह आपसी सहमति से लिया गया फैसला था. ऐसा कम ही होता है, लेकिन ऐसा होता है."
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
आगे सुरभि ज्योति ने बताया, "मेरी अपनी अलमारी, मेरा अपना बाथरूम और मेरी अपनी जगह. कभी-कभी वह अपने कमरे में होता है, तो कभी मैं अपने कमरे में. फिर भी, हम साथ हैं. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि हम एक ही सोच रखते थे. मैं यह नहीं कह रहा हूं कि यह एकमात्र तरीका है जिससे आप एक-दूसरे को जगह दे सकते हैं, लेकिन हां. हम ऐसा ही कर रहे हैं."
गौरतलब है कि सुरभि ज्योति ने नैनीताल के जिम कॉर्बेट में शादी की थी. हालांकि सुमित सुरी से शादी से पहले वह पर्ल वी पुरी के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं. जबकि सुमित सुरी से उनकी मुलाकात साल 2018 में एक म्यूजिक वीडियो के शूट के दौरान हुई. दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई और कपल ने 2024 में शादी करने का फैसला लिया, जिसमें कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं