विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2021

टीवी की नागिन सुरभि चंदना ने 'भीगी भीगी रातों में' गाने पर किया डांस, देखें वायरल Video

नागिन 5 (Naagin 5) एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सुरभि काफी खूबसूरत लग रही हैं.

टीवी की नागिन सुरभि चंदना ने 'भीगी भीगी रातों में' गाने पर किया डांस, देखें वायरल Video
सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) का वीडियो हुआ वायरल
  • सुरभि चंदना का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस ने 'भीगी भीगी रातों में' गाने पर किया डांस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

टीवी का सबसे पॉपुलर शो नागिन 5 (Naagin 5) एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सुरभि चंदना 'भीगी भीगी रातों में (Bheegi Bheegi Raaton Mein Song)' गाने पर जबरदस्त एक्सप्रेशंस देती नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) ने ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी हुई है. 


इस वीडियो में सुरभि काफी खूबसूरत लग रही हैं. टीवी की इच्छाधारी नागिन सुरभि (Surbhi Chandna Video) के इस वीडियो को अब तक 1 लाख 35 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

बता दें कि टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) ने जी टीवी के शो 'कुबूल है' में हया के किरदार से लोकप्रियता हासिल की थी. जिसके बाद वह स्टार के कई पॉपुलर शो जैसे 'इश्कबाज', 'दिल बोले ओबेरॉय' और 'संजीवनी' में भी नजर आईं. यही नहीं, 'संजीवनी' में उनके ईशानी अरोड़ा के किरदार को भी खूब पसंद किया गया था.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Surbhi Chandna, Surbhi Chandna Video, Surbhi Chandna Video Viral, Surbhi Chandna Instagram, Surbhi Chandna Viral Video, Surbhi Chandna Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com