विज्ञापन

22 साल की उम्र में सीख लिया जिंदगी का सबसे बड़ा सबक, सुंबुल तौकीर ने बताया क्यों पसंद है अकेलापन

स्टार प्लस के पॉपुलर शो इमली से मशहूर एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर ने अकेलेपन पर ऐसी बातें कहीं जिन्हें सुनकर आप भी यही कहेंगे कि बड़ी छोटी उम्र में काफी समझदार हो गई हैं.

22 साल की उम्र में सीख लिया जिंदगी का सबसे बड़ा सबक, सुंबुल तौकीर ने बताया क्यों पसंद है अकेलापन
सुंबुल तौकीर ने बताया क्यों अच्छा है अपनी खुद की कम्पनी इंजॉय करना
Social Media
नई दिल्ली:

ऐसे समय में जब हर लोग भीड़ से घिरे रहना पसंद करते हैं इमली फेम एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर अकेले समय बिताने के बारे में एक ताजा और ईमानदार नजरिया पेश करती हैं. उनका मानना है कि अपनी ही कंपनी चुनना कोई डरने वाली बात नहीं है, बल्कि इसे समझने की जरूरत है. एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे लगता है कि अकेले रहने को अक्सर गलत समझा जाता है." वह कहती हैं, "लोगों को लगता है कि इसका मतलब है कि आप अकेलेपन के शिकार हैं, लेकिन मेरे लिए, यह आजादी जैसा महसूस होता है. यह एक ऐसी जगह है जहां आप बिना किसी दबाव के बस खुद बन सकते हैं."

लोगों के अकेले काम करने के बढ़ते चलन के बारे में बात करते हुए, सुम्बुल इसे एक सकारात्मक बदलाव मानती हैं. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि लोग धीरे-धीरे खुद को चुन रहे हैं और यह बहुत जरूरी है. जिंदगी का मजा लेने के लिए आपको हमेशा किसी की कंपनी की जरूरत नहीं होती. कभी-कभी आपकी अपनी मौजूदगी ही काफी होती है."  एक्ट्रेस मानती हैं कि उन्हें भी अकेलेपन में सुकून मिला है. "ऐसे पल आते हैं जब मैं अकेले रहना चुनती हूं, भले ही वह बस चुपचाप बैठना हो या ड्राइव पर जाना हो. वे छोटे-छोटे पल मुझे खुद से जुड़ने में मदद करते हैं. जब आस-पास कोई शोर नहीं होता, तो आप अपने विचारों को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं." 

हालांकि वह यह भी मानती हैं कि समाज अभी भी इस विचार को अपना रहा है. उन्होंने कहा, "हम ज्यादा स्वीकार करने वाले बन रहे हैं, लेकिन अभी भी कुछ लोग जज करते हैं. लोग अक्सर सवाल करते हैं कि कोई अकेला क्यों है, लेकिन मुझे लगता है कि यह सोच धीरे-धीरे बदल रही है."

सुम्बुल के लिए, अकेले बिताया गया समय विकास से गहराई से जुड़ा है. "जब आप अकेले होते हैं, तो आप पूरी तरह से खुद का सामना करते हैं. यह थोड़ा असहज हो सकता है, लेकिन यह आपको बहुत कुछ सिखाता है. विकास हमेशा भीड़ में नहीं होता कभी-कभी यह खामोशी में होता है."

बिजी शेड्यूल और लगातार लोगों से मिलने-जुलने के बीच अब वह अपने पर्सनल स्पेस को पहले से कहीं ज्यादा अहमियत देती हैं. उन्होंने कहा, "अकेले बिताया गया समय मुझे फिर से तरोताजा होने में मदद करता है. यह मुझे संतुलित रखता है." उन्होंने एक दमदार विचार के साथ अपनी बात खत्म की. उन्होंने कहा, "अपनी ही कंपनी में सहज महसूस करना एक अलग ही तरह का आत्मविश्वास है." इसका मतलब है कि आपको किसी को कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है.

यह भी पढ़ें: कैटरीना कैफ ने पहली बार बताया अपना ये सीक्रेट, दो साल से फिल्मी पर्दे से दूर एक्ट्रेस ने शेयर की 16 तस्वीरें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com