विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2023

सुम्बुल तौकीर खान का बिग बॉस 16 से कटा पत्ता! पापा ने खुद रिवील किया यह सीक्रेट

Sumbul Touqeer Khan Evicted from Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 को लेकर खबर आ रही है कि शो की कंटेस्टेंट सुम्बुल तौकीर खान शो से बाहर हो गई हैं. इसे लेकर उनके पिता का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सुम्बुल तौकीर खान का बिग बॉस 16 से कटा पत्ता! पापा ने खुद रिवील किया यह सीक्रेट
बिग बॉस 16 से बाहर हुईं सुम्बुल तौकीर खान
नई दिल्ली:

सुम्बुल तौकीर खान बिग बॉस 16 में जब से आई हैं, वह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रही हैं. कभी वह घर में अपने सुस्त रवैये को लेकर चर्चा में आईं तो कभी शालीन भनोट से अपनी दोस्ती की वजह से उन्होंने सुर्खियां बटोरीं. लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया है जिसमें सुम्बुल तौकीर खान के पिता बता रहे हैं कि सुम्बुल शो से एविक्ट हो गई हैं लेकिन अभी इस बात को रिवील नहीं करना है. लेकिन उनका यह जूम कॉल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूह वायरल हो रहा है. अगर इस वीडियो पर यकीन किया जाए तो सुम्बुल तौकीर खान का बिग बॉस 16 से पत्ता कट किया है. 

सुम्बुल तौकीर खान बिग बॉस 16 हाउस की सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट रहीं. उनकी उम्र 19 साल है. लेकिन इमली टीवी सीरियल से फैन्स का दिल जीतने वाली सुम्बुल फीस के मामले में सबसे ऊपर बताया गया. उनके शो में जाने से पहले खबर आई थी कि सुम्बुल तौकीर खान को एक हफ्ते के 12 लाख रुपये मिल रहे हैं. इस तरह वह घर में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली कंटेस्टेंट बताई जा रही थीं. 

सुम्बुल तौकीर खान ने अपनी जिंदगी से जुड़ी चीजों के बारे में ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया था, 'मेरे पिता कई डांस रिएलिटी शो में कोरियोग्राफर रह चुके हैं. वह हमेशा से चाहते थे कि उनके बच्चे कुछ बड़ा हासिल करें. उन्होंने देखा है कि उनके बच्चे यानी मैं और मेरी बड़ी बहन को डांस में काफी रुचि है. यह देखते हुए उन्होंने साल 2016 में हमें दिल्ली से मुंबई लाकर रहने का निर्णय किया, जहां रहते हुए हम मनोरंजन की इस दुनिया में अपना भाग्य आजमा सकें. इसलिए यह एक्टिंग का कीड़ा भी मेरे पिता से ही मुझे और मेरी बहन को मिला था.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sumbul Touqeer Khan, Sumbul Touqeer Khan Evicted From Bigg Boss 16, Sumbul Touqeer Khan Bigg Boss 16, BB16, Bigg Boss, NDTV Hindi, NDTV India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com