विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2021

श्वेता तिवारी और पलक ने रेयांश को जबरदस्ती पकड़ यूं दिए पोज, फैन्स बोले- बेचारे को छोड़ दो...देखें Photos

श्वेता तिवारी और उनकी बेटी पलक के हर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं. इसी क्रम में मां और बेटी की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वे रेयांश के साथ दिखाई दे रही हैं.

श्वेता तिवारी और पलक ने रेयांश को जबरदस्ती पकड़ यूं दिए पोज, फैन्स बोले- बेचारे को छोड़ दो...देखें Photos
श्वेता तिवारी, पलक तिवारी और रेयांश की फोटो वायरल
नई दिल्ली:

श्वेता तिवारी की उम्र भले ही 40 पार हो, लेकिन उनकी फिटनेस और खूबसूरती को देखते हुए यह बात झूठ लगती है. श्वेता को देखकर कोई नहीं कहेगा कि उनकी इतनी बड़ी बेटी और एक बेटा है. श्वेता तिवारी ने जिस तरह से खुद को मेंटेन कर रखा है, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है. श्वेता और उनकी बेटी पलक के हर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं. इसी क्रम में मां और बेटी की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वे रेयांश के साथ दिखाई दे रही हैं.

वूम्पला के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से इन तस्वीरों को शेयर किया गया है. फोटोज में श्वेता अपनी बेटी पलक और बेटे रेयांश के साथ दिख रही हैं. इन फोटोज में तीनों की मस्ती देखने लायक है. फोटो देखकर ऐसा लग रहा है मानो रेयांश तस्वीरें क्लिक करवाने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं और श्वेता-पलक उनके साथ जबरदस्ती कर रही हैं. इस दौरान रेयांश के क्यूट एक्सप्रेशन भी देखने लायक हैं. इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैन्स की भी इस पर ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं. कोई पोस्ट पर ‘लवली फैमिली' तो कोई ‘क्यूट' कमेंट कर रहा है.

एक सोशल मीडिया यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘श्वेता तिवारी बेस्ट है', तो एक ने लिखा है, ‘बेचारे को छोड़ दो'. इस तरह के ढेरों प्यार भरे कमेंट्स इस पोस्ट पर आए हैं. हाल ही में श्वेता और पलक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें दोनों पलक तिवारी के डेब्यू सॉन्ग ‘बिजली बिजली' पर डांस करती हुई नजर आई थीं.

ये भी देखें: Red Notice Review: जानें कैसी है ड्वेन जॉनसन, रयान रेनल्ड और गैल गैडोट की फिल्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shweta Tiwari, Shweta Tiwari Photos, Shweta Tiwari Latest Photos, Palak Tiwari, Reyansh Tiwari, Reyansh Kohli, Shweta Tiwari Latest Family Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com