विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2021

श्वेता तिवारी का तेंदुए से हुआ मुकाबला, वीडियो में देखें किसकी हुई जीत

मशहूर अदाकार श्वेता तिवारी का यह वीडियो 'खतरों के खिलाड़ी 11' के सेट का है, जो खूब वायरल हो रहा है.

श्वेता तिवारी का तेंदुए से हुआ मुकाबला, वीडियो में देखें किसकी हुई जीत
श्वेता तिवारी का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

टीवी की मशहूर अदाकार श्वेता तिवारी इन दिनों रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' को लेकर चर्चा में हैं. सेट से आए दिन उनकी तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर वाययर होती हैं. अब कलर्स ने फिर से श्वेता तिवारी का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो एक तेंदुए से मुकाबला करती नजर आ रही हैं. श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तरफ श्वेता तिवारी भाग रही होती हैं और दूसरी तरफ से तेंदुआ उनकी तरह भागता दिख रहा है.

श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) के इस खतरनाक वीडियो को अब तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो को शेयर कर कलर्स ने कैप्शन में लिखा है: "कैसा लगा श्वेता तिवारी का धमाकेदार परफॉर्मेंस." श्वेता तिवारी के इस वीडियो पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार सोनी टीवी के शो 'मेरे डैड की दुल्हन' में देखा गया था. वहीं श्वेता तिवारी ने अपने एक्टिंग की शुरुआत टीवी के फेमस सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से की थी, जिसके जरिए उन्हें खूब लोकप्रियता भी हासिल हुई थी. इसके बाद से ही उन्हें टेलीविजन की दुनिया में प्रेरणा के नाम से जाना जाता है. श्वेता तिवारी मशहूर धारावाहिक 'बिग बॉस 4' की विजेता भी रह चुकी हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shweta Tiwari, Shweta Tiwari Video, Khatron Ke Khiladi Season 11
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com