विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2024

रवीना टंडन से है 'श्री कृष्णा' की राधा का कनेक्शन, दूरदर्शन एक्ट्रेस रेशमा मोदी का 31 साल में बदला लुक पहचानना होगा मुश्किल

रामानंद सागर की श्री कृष्णा में राधा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रेशमा मोदी क्या आपको याद हैं, जिन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से इस माइथॉलजी शो में बेहतरीन एक्टिंग की थी, लेकिन 31 सालों बाद रेशमा का लुक कितना बदल गया है आइए हम आपको दिखाते हैं.

रवीना टंडन से है 'श्री कृष्णा' की राधा का कनेक्शन, दूरदर्शन एक्ट्रेस रेशमा मोदी का 31 साल में बदला लुक पहचानना होगा मुश्किल
31 साल में इतनी बदल गई है 'श्री कृष्ण' की राधा
नई दिल्ली:

टीवी इंडस्ट्री में जब भी किसी मशहूर माइथॉलजी शो का जिक्र होता है, तो उसमें रामानंद सागर की श्री कृष्णा का नाम जरूर शामिल होता है, जिसमें सभी कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय किया था. इसमें श्री कृष्ण का रोल डॉक्टर सर्वदमन डी बनर्जी ने निभाया था और उनके साथ राधा का रोल एक्ट्रेस रेशमा मोदी ने निभाया था. लेकिन 31 साल बाद अब रेशमा मोदी कैसी दिखने लगी हैं और क्या करती हैं आइए हम आपको बताते हैं. वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि रेशमा का कनेक्शन बॉलीवुड की एक्ट्रेस रवीना टंडन के साथ है.

इतना बदल गया है रेशमा मोदी का लुक

इस तस्वीर को जरा गौर से देखिए ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी नजर आ रही ये महिला कोई और नहीं बल्कि रामानंद सागर के श्री कृष्णा सीरियल में राधा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रेशमा मोदी हैं, जो इस तस्वीर में काफी अलग दिख रही हैं और उन्हें पहचान पाना बहुत मुश्किल है.

रेशमा मोदी का एक्टिंग करियर

श्री कृष्ण सीरियल में रेशमा मोदी का किरदार बहुत लंबा नहीं था, लेकिन इस सीरियल के चलते उन्हें घर-घर में पहचाने जाने लगा. इसके बाद उन्होंने फिल्मों में भी अभिनय किया. वो जूही चावला और इरफान खान के साथ फिल्म साढ़े सात फेरे में नजर आई. वहीं, चल चलें, फांस- एक जासूस की कहानी और मिलता है चांस बाई चांस जैसी फिल्में कर चुकी हैं, आखिरी बार वह फिल्म रहना है तेरे दिल में में नजर आई थीं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Reshma Modi, Ramanand Sagar Shri Krishna
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com