विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2021

सिद्धार्थ शुक्ला के जन्मदिन पर शहनाज गिल ने शेयर की ऐसी Photo, तो फैन्स बोले- स्टे स्ट्रॉन्ग बेबी

सिद्धार्थ शुक्ला के 41वें जन्मदिन पर शहनाज गिल ने उनकी एक ऐसी फोटो शेयर की है, जिसे देखने के बाद फैन्स भी भावुक हो गए हैं.

सिद्धार्थ शुक्ला के जन्मदिन पर शहनाज गिल ने शेयर की ऐसी Photo, तो फैन्स बोले- स्टे स्ट्रॉन्ग बेबी
शहनाज गिल ने शेयर की सिद्धार्थ शुक्ला की फोटो
नई दिल्ली:

आज दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का जन्मदिन है और इस खासमौके पर उनकी दोस्त शहनाज गिल ने उन्हें याद करते हुए उनकी एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. इस फोटो को देखने के बाद एक बार फिर शहनाज और सिद्धार्थ के फैन्स की आंखें नम हो गई हैं और वे कमेंट्स में शहनाज को मजबूत बने रहने की सलाह दे रहे हैं. बता दें, शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिद्धार्थ की एक एंजेल वाली फोटो शेयर की है. इसमें सिद्धार्थ शुक्ला खिलखिलाकर हंस रहे हैं और उनके पीछे एंजेल वाले पंख लगे हुए हैं.

शहनाज गिल ने सिद्धार्थ की फोटो के साथ कोई भी कैप्शन नहीं लिखा है और इसी से उनके दुख का अंदाजा लगाया जा सकता है. पिछले साल सिद्धार्थ के जन्मदिन पर दोनों साथ थे और दोनों ने जमकर मस्ती की थी. वहीं यह साल सना के लिए बिल्कुल अलग है. शहनाज इस दिन सिद्धार्थ को कितना मिस कर रही होंगी यह सोचकर सिडनाज फैन्स का भी बुरा हाल है और वे पोस्ट पर कमेंट कर एक्ट्रेस को स्ट्रॉन्ग बने रहने को कह रहे हैं. पोस्ट को कुछ ही देर में 4 लाख से भी अधिक लाइक्स आ गए हैं.

एक सिडनाज फैन ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘स्टे स्ट्रॉन्ग बेबी'. तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे सिद्धार्थ. वी लव यू गाइज'. गौरतलब है कि इसी साल सितंबर के महीने में बिग बॉस 13 के विनर और टीवी के जाने-माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया था. आज सिद्धार्थ जीवित होते तो अपना 41वां जन्मदिन मनाते.

ये भी देखें: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन और रवीना टंडन मुंबई एयरपोर्ट पर आईं नजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shehnaaz Gill, Shehnaaz Gill Photo, Shehnaaz Gill Latest Photo, Shehnaaz Gill Instagram, Sidharth Shukla, Sidharth Shukla Birthday, Sidnaaz, Shehnaaz Gill On Sidharth Shukla Birthday, Shehnaaz Gill Wikipedia, Sidharth Shukla Wikipedia, Shehnaaz Gill Post For Sidhart Shukla, Shehnaaz Gill And Sidharth Shukla
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com