सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की जोड़ी ने बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में जमकर धमाल मचाया था. लोगों ने दोनों की जोड़ी को खूब वोट दिया था. दोनों ही कंटेस्टेंट फिनाले में पहुंचने में कामयाब हुए थे. हालांकि बिग बॉस 13 की ट्रॉफी सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के हाथ लगी थी. अब दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में शहनाज गिल की नजर बिग बॉस 13 की ट्रॉफी पर पड़ती है, जिसके बाद वो कहने लग जाती हैं कि तू मेरी है और मेरी ही रहेगी.
सारा अली खान इस अंदाज में योगा करती आईं नजर, खूब वायरल हो रही Photo
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) हाल ही में लाइव सेशन के दौरान फैन्स से इंटरेक्ट हुए. इसी दौरान शहनाज गिल सिद्धार्थ द्वारा जीती गई ट्रॉफी पर अपना हक जताती नजर आईं. बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) की ट्रॉफी को देखकर शहनाज गिल कहती हैं, "तू सिर्फ मेरी है और मेरी ही रहेगी, तेरे पर सिर्फ मेरा हक है. फाड़ के रख दूंगी सबको." ये सब देख सिद्धार्थ शुक्ला कहते हैं कि तू बस कर हर जगह तेरा एक ही डायलॉग नहीं चलेगा.
जरीन खान ने 'लगदी लाहौर दी आ' सॉन्ग पर यूं किया धमाकेदार डांस, वायरल हुआ थ्रोबैक Video
सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने इस लाइव सेशन के दौरान जमकर मस्ती की. फैन्स शहनाज गिल को अचानक पतला हुआ देखकर काफी हैरान रह गए. वहीं, सिद्धार्थ ने शहनाज की टांग खींचते हुए कहा, "तू खा क्यूं नहीं रही है, पतली कैसे हो गई इतनी. वर्कआउट कर रही है." सिद्धार्थ की बात सुनकर शहनाज गिल ने अपना पूरा डाइट प्लान फैन्स को बता दिया. शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं