विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2020

शहनाज के भाई ने लगाया सिद्धार्थ पर ना नहाने का आरोप, तो एक्टर बोले- बाथरूम में कैमरा लगवा दो...देखें Video

बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के भाई ने उड़ाया सिद्धार्थ शुक्ला (Shehbaz Gill) का मजाक, बोले- दुनिया को लगता है, तुम नहाते नहीं हो.

शहनाज के भाई ने लगाया सिद्धार्थ पर ना नहाने का आरोप, तो एक्टर बोले- बाथरूम में कैमरा लगवा दो...देखें Video
Bigg Boss 13: बिग बॉस में शहनाज गिल के भाई ने उड़ाया सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का मजाक
  • शहनाज गिल के भाई ने उड़ाया सिद्धार्थ शुक्ला का मजाक
  • बिग बॉस के घर का वीडियो हुआ वायरल
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बिग बॉस का सीजन 13 (Bigg Boss 13) अपने बढ़ते हफ्तों के साथ काफी रोमांचक होता जा रहा है. यह हफ्ता बिग बॉस (Bigg Boss) में फैमिली वीक के नाम है. घरवालों के साथ उनके करीबी सदस्य कनेक्शन बनकर बिग बॉस हाउस में रहने के लिए आए हैं. पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से मशहूर कंटेस्टेंट शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के भाई शहबाज गिल (Shehbaz Gill) भी अपनी बहन का साथ देने के लिए बिग बॉस के घर में रह रहे हैं. वहीं, अब बिग बॉस के घर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शहबाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के नहीं नहाने को लेकर उनका मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं, यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Jawaani Jaaneman Box Office Collection Day 2: सैफ अली खान की 'जवानी जानेमन' ने दूसरे दिन मचाया धमाल, कमाए इतने करोड़

इस वीडियो में शहबाज गिल (Shehbaz Gill), सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का मजाक उड़ाते हुए कह रहे हैं कि सारी दुनिया को पता है कि सिद्धार्थ नहाता नहीं है. जिस पर सिद्धार्थ भड़क जाते हैं और बाथरूम में कैमरा लगाने की बात करते हैं. बिग बॉस के घर का यह अनदेखा वीडियो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. 

Tanhaji Box Office Collection Day 23: अजय देवगन की फिल्म ने वीकेंड पर किया धमाकेदार प्रदर्शन, कमा डाले इतने करोड़


बिग बॉस (Bigg Boss) हाउस के इस वीडियो में शहबाज गिल कह रहे हैं, "सिद्धार्थ (Sidharth Shukla) है ना, सारी दुनिया को पता है, ये नहाता नहीं है." इस पर सिद्धार्थ खुद का बचाव करते हुए कहते हैं, "क्या बकवास कर रहा है, मैं तो रोज नहाता हूं. रोज नहाता तो हूं मैं." वहीं, शहबाज कहते हैं कि बाहर तो यही दिख रहा है, जिस पर सिद्धार्थ कहते हैं कि आप बोलिए कैमरा लगाए बाथरूम में, मैं कैमरा के सामने नहाने के लिए तैयार हूं.
 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss, Bigg Boss 13, Sidharth Shukla, Shehnaaz Gill, Shehbaz Badesha, Bigg Boss Updates, Bigg Boss Unseen Video, Bigg Boss Video Viral, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com