विज्ञापन
This Article is From Oct 21, 2020

शेफाली जरीवाला नवरात्रि के लिए सज-धज कर हुईं तैयार, सफेद चमकीली ड्रेस में Chogada Tara पर झूमती आईं नजर

बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रह चुकीं शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) का हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस 'चोगाड़ा तारा (Chogada Tara Song)' गाने पर झूमती नजर आ रही हैं.

शेफाली जरीवाला नवरात्रि के लिए सज-धज कर हुईं तैयार, सफेद चमकीली ड्रेस में Chogada Tara पर झूमती आईं नजर
शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है
  • शेफाली जरीवाला का वीडियो हुआ वायरल
  • 'चोगाड़ा तारा' गाने पर झूमती नजर आईं एक्ट्रेस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रह चुकीं शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. एक्ट्रेस अपने अंदाज और स्टाइल के लिए खूब जानी जाती हैं. उनकी फोटो हो या वीडियो, खूब वायरल भी होते हैं. हाल ही में शेफाली जरीवाला का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस नवरात्रि (Navratri) के लिए काफी सज-धज कर तैयार होती नजर आ रही हैं. वीडियो में शेफाली जरीवाला ने व्हाइट कलर की चमकीली ड्रेस पहनी हुई है. जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं. शेफाली (Shefali Jariwala Video) का यह वीडियो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है. 


वीडियो में देखा जा सकता है कि शेफाली जरीवाला 'Chogada Tara' गाने पर घूम रही हैं. एक्ट्रेस ने रील्स वीडियो में इसे शेयर किया है. शेफाली जरीवाला का अंदाज देख उनके फैन्स काफी एक्साइटिड हो रहे हैं. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेटं कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, शेफाली जरीवाला (Shefai Jariwala Video) अकसर अपने डांस वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं.

बता दें कि शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) ने 'कांटा लगा (Kanta Laga)' गाने से धमाल मचाकर रख दिया था. इस गाने में उनका डांस तो जबरदस्त था ही, साथ ही लोगों ने उनका अंदाज भी काफी पसंद किया था. इसके बाद वह अपने पति पराग के साथ 'नच बलिए 5' में भी नजर आई थीं. एक्ट्रेस ने बिग बॉस 13 में आने से पहले ऑल्ट बालाजी की वेबसीरीज 'बेबी कम ना' में भी अपना किरदार निभाया था. इसके बाद एक्ट्रेस ने बिग बॉस 13 में अपना कदम रखा, जहां उन्होंने अपने बेबाक अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shefali Jariwala, Shefali Jariwala Video, Shefali Jariwala Video Viral, Shefali Jariwala Instagram, Shefali Jariwala Ready For Navratri, Shefali Jariwala Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com