विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2021

Bigg Boss 15: इस वजह से शमिता शेट्टी को आया गुस्सा, बोलीं- मैं डोनल नहीं हूं जो...

हाल ही में बिग बॉस 15 के घर से डोनल बिष्ट और विधि पंड्या एलिमिनेट हो गईं. घरवालों ने वोटिंग के जरिए डोनल और विधि को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया. डोनल के जाने के बाद उनका नाम बार-बार घर में लिया जा रहा है.

Bigg Boss 15: इस वजह से शमिता शेट्टी को आया गुस्सा, बोलीं- मैं डोनल नहीं हूं जो...
शमिता शेट्टी को आया गुस्सा
नई दिल्ली:

हाल ही में बिग बॉस 15 के घर से डोनल बिष्ट और विधि पंड्या एलिमिनेट हो गईं. घरवालों ने वोटिंग के जरिए डोनल और विधि को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया. डोनल के जाने के बाद उनका नाम बार-बार घर में लिया जा रहा है. हाल ही में शमिता शेट्टी द्वारा डोनल का नाम हाल के एक एपिसोड में लिया गया था, जहां उन्होंने अपने कम फैट वाले दही का सेवन करने के लिए घरवालों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी. उन्होंने कहा, 'मैं डोनल नहीं हूं, मैं इस बकवास को बर्दाश्त नहीं करूंगी', जिसके बाद लोग शमिता के मुंह से डोनल का नाम सुनकर हैरान रह गए थे. 

डोनल घर से बेघर होने के बाद लगातार लाइमलाइट में हैं और वे बार-बार बता रही हैं कि कैसे उन्होंने अपना दलिया और ग्लूटेन-लैक्टोज मुक्त भोजन बाकी कंटेस्टेंट के साथ साझा किया. डोनल को लगता है कि इतनी दयालु होने के बावजूद, और बिना किसी झिझक के घरवालों को अपना खाना देने के बावजूद, उन्हें निशाना बनाया गया और उन्हें दरकिनार कर दिया गया.

5clptevo

इसके विपरीत, शमिता ने कभी भी घरवालों को अपना खाना ऑफर नहीं किया, जो विशेष रूप से उनके लिए घर के अंदर भेजा गया था. शमिता शेट्टी का गेम फिलहाल दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. वहीं ये भी कहा जा रहा है कि बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट और शमिता के खास दोस्त राकेश बापट की शो में एंट्री हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो शमिता का गेम देखना अपने आप में दिलचस्प होगा.

ये भी देखें: अक्षय कुमार और कैटरीना ने फिल्‍म सूर्यवंशी का किया प्रमोशन, 5 नवंबर को सिनेमाघरों में देगी दस्‍तक

लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shamita Shetty, Shamita Shetty Bigg Boss, Bigg Boss 15, Donal Bisht, Shamita Shetty Fight
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com