शाहरुख खान
- शाहरुख खान टीवी पर कर रहे हैं ये शो
- इंस्पायरिंग बातें होती हैं शो में
- शिवमणि करेंगे शिरकत
नई दिल्ली:
शाहरुख खान इन दिनों फिल्मों के साथ ही टीवी पर अपने शो को लेकर काफी व्यस्त हैं. स्टार प्लस पर वे 'टेड टॉक्स इंडिया नई सोच' के साथ दर्शकों को इंस्पायरिंग बातों से रू-ब-रू करा रहे हैं. हाल ही में इस शो पर कुछ ऐसा हुआ कि शाहरुख खान ने 'हर हर महादेव' का जयकारा लगाया. शाहरुख खान के शो में जब जाने-माने तालवादक शिवमणि में पहुंचे तो उनका हुनर देखकर बॉलीवुड के बादशाह भी हैरान रह गए. शिवमणि को शंख बजाते देख शाहरुख हैरान रह गए.
Video: शाहरुख खान ने खोले दिल के राज
शिवमणि कई तरह के वाद्ययंत्र जैसे ड्रम, ऑक्टोबेन, डरबुका, उडुकई और कंजीरा बजाने के लिए मशहूर हैं. यही नहीं शिवमणि ने शो पर असाधारण वाद्य यंत्र शंख बजाया और दर्शकों के साथ-साथ शाहरुख खान को मुग्ध कर दिया. शाहरुख खान उनकी परफॉर्मेंस में इतना डूब गए थे कि उन्होंने परफॉर्मेंस के अंत में ‘हर हर महादेव’ का जयकारा लगाया.
बड़ा उलटफेर ! शाहरुख खान की छुट्टी...अब विराट कोहली हैं यहां के नए 'बादशाह'
बॉलीवुड में 25 साल पूरा होने पर शाहरुख खान ने अपनी उम्र को लेकर कही ये बड़ी बात
लोगों को नई-नई चीजों का आविष्कार करने के लिये प्रेरित और प्रोत्साहित करने के लक्ष्य वाले इस शो ने एसआरके को खुद इसके महारथी शिवमणि से शंख सीखने का भी मौका दिया.
शिवमणि के साथ शाहरुख खान
इस एपिसोड की शूटिंग के बाद शाहरुख ने कहा, "मैं हमेशा से शंख बजाना सीखना चाहता था और पहली बार ऐसा मौका मिलने पर, सपना सच होने जैसा लगता है!"
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Shahrukh Khan, TED Talks India Nayi Soch