विज्ञापन

सलमान खान ने भी उड़ाया था मजाक, मुनव्वर फारूकी से लिया पंगा, बिग बॉस में चर्चा में रहे UK07 Rider अनुराग डोभाल 

बिग बॉस 17 में  द UK07 Rider, जो यूट्यूबर अनुराग डोभाल हैं. वह काफी चर्चा में रहे. वहीं शो के दौरान उन्होंने होस्ट सलमान खान पर भी आरोप लगाए. 

सलमान खान ने भी उड़ाया था मजाक, मुनव्वर फारूकी से लिया पंगा, बिग बॉस में चर्चा में रहे UK07 Rider अनुराग डोभाल 
अनुराग डोभाल की बिग बॉस 17 में कॉन्ट्रोवर्सी
नई दिल्ली:

UK07 Rider के नाम से मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल का हाल ही में कार एक्सीडेंट हो गया है, जिसके बाद वह अस्पताल में हैं. जबकि हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने परिवार पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया था. वहीं एक्सीडेंट के दौरान भी उन्होंने अपने दिल का दर्द बयां किया था. हालांकि यह पहली बार नहीं है जब वह चर्चा में आए हैं. उन्होंने बिग बॉस 17 की जर्नी के दौरान भी होस्ट सलमान खान से लेकर मेकर्स पर कुछ ऐसे आरोप लगाए थे, जिसके कारण वह चर्चा में आ गए थे. 

अनुराग डोभाल ने कहा- बिग बॉस मेरे खिलाफ हैं

अनुराग डोभाल बिग बॉस 17 के पॉपुलर कंटेस्टेंट रहे, जिसका कारण उनके कॉन्ट्रोवर्शियल बयान थे. शो के दौरान जब वह काफी मायूस हो गए थे तो उन्होंने कहा था- कंटेस्टेंट मेरे खिलाफ हैं. बिग बॉस मेरे खिलाफ हैं.  यहां तक ​​कि सलमान सर भी मुझसे नाराज लग रहे थे क्योंकि मैंने पूछा कि शो में चीजें कैसी चल रही हैं. 

ये भी पढ़ें- UK07 Rider: अनुराग का 78 लाख यूट्यूब सब्सक्राइबर्स के लिए आखिरी वीडियो, दो घंटे तक रोते हुए बताया अपना दर्द

सलमान खान को UK07 Rider ने कहा था बायस्ड

इतना ही नहीं शो के दौरान अनुराग डोभाल ने सना रईस खान से बात करते हुए कहा था कि उन्हें हर हफ्ते उनके फैंस के कारण सुनाया जाता है. जब दूसरों को कुछ सही नहीं लगता तो उन्हें बोलने का मौका मिलता है, लेकिन जब बात उनकी आती है तो उनसे मुंह बंद रखने को कहा जाता है. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा था कि “सलमान भाई ने खुद बोला, मैं तुमसे बात नहीं करना चाहता. मेरे ऊपर कोई एहसान नहीं कर रहा भाई. मैं शो का हिस्सा हूं और मुझे इस शो के लिए अप्रोच किया गया था. मैंने बिना ऑडिशन किए एंट्री की है. इज्जत से आए थे, इज्जत से जाएंगे. मैंने जो काम बाहर किए हैं, वो भी अपने लिए ही किए हैं'. मैं इस शो का हिस्सा हूं, मैं उनसे ऐसा क्यों बोलूंगा, मुझे ये ठीक नहीं लगता,आपको जैसा ठीक लगता है वैसा करो'. 

मुनव्वर फारुखी से रहा UK07 Rider का छत्तीस का आंकड़ा

केवल सलमान खान नहीं बल्कि बिग बॉस 17 की जर्नी के दौरान अनुराग डोभाल की स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुखी से भी झगड़ा देखने को मिला. वहीं दोनों का झगड़ा आखिर तक देखने को मिला, जिसके चलते भी अनुराग डोभाल चर्चा में रहे. 

ये भी पढ़ें- कौन है UK07 Rider अनुराग डोभाल की वाइफ रितिका, फैन से बनीं पत्नी, बनने वाले थे पहले बच्चे के पेरेंट्स, देखें 5 तस्वीरें

सलमान खान ने फिनाले में उड़ाया था UK07 Rider मजाक

सलमान खान, जो बिग बॉस में होस्टिंग के दौरान अपने ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं उन्होंने बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले में UK07 Rider का जिक्र करते हुए कहा, इसी सीजन में थे ना वो मुझे या बिग बॉस से बहुत खफा है वो... इतना कुछ पोस्ट कर दिया बिग बॉस के खिलाफ की आ ही नहीं पाया राइडर, कहीं वादियों में राइड कर रहा होगा. और अनुराग की बेस्ट फ्रेंड भी हमसे खफा है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि अनुराग डोभाल फिनाले में नहीं पहुंचे थे. जबकि खानजादी उनकी शो में दोस्त थीं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com