सलमान खान जल्द ही ही अपने मशहूर शो बिग बॉस 15 के साथ दर्शकों के बीच लौटने वाले हैं. शो को कई प्रोमो पहले ही रिलीज हो चुके हैं, जिससे फैन्स की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है. अब बिग बॉस 15 का फिर से एक प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया है. सलमान खान इस बार भी बिना घर के जंगल में भटकते हुए नजर आ रहे हैं. प्रोमो देख कहा जा सकता है कि इस बार कंटेस्टेंट की राह काफी भयंक रहने वाली है और जंगल से ही कंटेस्टेंट को बिग बॉस के घर के लिए रास्ता ढूंढना पड़ सकता है. सलमान खान नए प्रोमो वीडियो में मच्छर मारते हुए दिख रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सलमान खान प्रोमो वीडियो में कहते दिख रहे है: "यहां जगने-जगाने की, चिढ़ने-चिढ़ाने की तो है. लेकिन कहां हैं सुविधाएं सोने की विश्वसुंत्री. सलमान की इस बात पर पेड़ बनीं रेखा कहती हैं: "हमारे आगोश के साए में नींद कहां आएगी और इस जंगल की सर्द हवा हर वक्त सताएगी." सलमान इसके जवाब में कहते हैं: "सदस्यों की सदस्याएं और उनकी समस्याएं होने वाली हैं भयंकर टाइट. संकट इन जंगल फैलाएगा दंगल पे दंगल." सलमान खान के इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका हैय
बता दें कि सलमान खान हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस के आगामी सीजन को होस्ट करेंगे. शो में इस बार बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रेखा की आवाज भी सुनाई देती रहेगी. बता दें कि बिग बॉस 15 वूट पर चल रहे बिग बॉस ओटीटी के खत्म होने के बाद शुरू किया जाएगा, जिसे इस समय बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर करण जौहर होस्ट कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि 3 अक्टूबर से बिग बॉस 15 शुरू होगा. फिलहाल, सलमान खान अपनी अगली फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग के लिए तुर्की में हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं