'डांस दीवाने' के सेट पर पहुंचे सलमान खान और जैकलीन
- 'डांस दीवाने' के सेट टीम 'रेस-3'
- 'हीरिए' पर स्टार्स ने दी परफॉर्मेंस
- मौजूदा पीढ़ी में जैकलिन से बेहतर कोई नहीं : सलमान
नई दिल्ली:
सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों फिल्म 'रेस 3' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म के ट्रेलर से लेकर इसके पहले गाने हीरिए.. को खूब पसंद किया गया. साथ ही साथ फिल्म में एक्ट्रेस डेजी शाह के डायलॉग 'आर बिजनेस इज आर बिजनेस, नन ऑफ यूअर बिजनेस' की जमकर खिल्ली उड़ रही है. सलमान खान की एक्शन से भरपूर इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस उनकी लेडी लव का किरदार निभा रही हैं. सल्लू मियां का मानना है कि मौजूदा पीढ़ी में जैकलीन फर्नांडिस से बेहतर कोई एक्ट्रेस नहीं है.
इस डायलॉग की वजह से फंसीं सलमान खान की हीरोइन, 11 Trolls पढ़कर रोक न पाएंगे हंसी!
हाल ही में 'रेस 3' की टीम फिल्म का प्रचार करने के लिए माधुरी दीक्षित के रियलिटी शो 'डांस दीवाने' के सेट पर पहुंचे थे. इस मौके पर सलमान और जैकलीन 'रेस 3' के रोमांटिक गाने 'हीरिए' पर थिरकते नजर आए.
देखें, सेट की तस्वीरें...
Race 3 की इस हीरोइन का डायलॉग की वजह से उड़ा मजाक, सलमान ने यूं दिया जवाब
इससे पहले जैकलिन अपनी बात पूरी कर पाती, सलमान ने तुरंत उन्हें रोका और कहा कि वह इस जनरेशन की बेस्ट एक्ट्रेस हैं. सलमान खान ने यह भी कहा, "मौजूदा पीढ़ी में आपसे बेहतर कोई और नहीं है."
देखें, हीरिए... में सलमान-जैकलीन की कैमिस्ट्री...
सलमान खान की एनर्जी को मैच न कर पाईं जैकलीन, देखें 'हीरिए' के Behind-The-Scenes
'किक' की सफलता के बाद, सलमान खान और जैकलीन की ब्लॉकबस्टर जोड़ी दूसरी बार एक्शन थ्रिलर में एक साथ नज़र आने वाली है. सलमान खान फिल्म्स और रमेश तौरानी द्वारा निर्मित इस फिल्म को टिप्स फिल्म्स के बैनर तहत बनाया गया है. 'रेस' फ्रेंचाइसी की तीसरी फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल और साकिब सलीम जैसे कलाकार भी शामिल हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट: IANS)

शो की जज माधुरी दीक्षित के साथ बातचीत के दौरान जैकलीन ने 'एक दो तीन' गीत को रीक्रिएट करने पर अपनी भावनाएं जाहिर की. जैकलिन ने कहा, "उन्हें नहीं पता था कि भगवान उन पर इतने मेहरबान होंगे कि उन्हें 'एक दो तीन' जैसे पॉपुलर गाने और उस पर डांस करने का मौका मिलेगा."
Race 3 की इस हीरोइन का डायलॉग की वजह से उड़ा मजाक, सलमान ने यूं दिया जवाब
इससे पहले जैकलिन अपनी बात पूरी कर पाती, सलमान ने तुरंत उन्हें रोका और कहा कि वह इस जनरेशन की बेस्ट एक्ट्रेस हैं. सलमान खान ने यह भी कहा, "मौजूदा पीढ़ी में आपसे बेहतर कोई और नहीं है."
देखें, हीरिए... में सलमान-जैकलीन की कैमिस्ट्री...
सलमान खान की एनर्जी को मैच न कर पाईं जैकलीन, देखें 'हीरिए' के Behind-The-Scenes
'किक' की सफलता के बाद, सलमान खान और जैकलीन की ब्लॉकबस्टर जोड़ी दूसरी बार एक्शन थ्रिलर में एक साथ नज़र आने वाली है. सलमान खान फिल्म्स और रमेश तौरानी द्वारा निर्मित इस फिल्म को टिप्स फिल्म्स के बैनर तहत बनाया गया है. 'रेस' फ्रेंचाइसी की तीसरी फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल और साकिब सलीम जैसे कलाकार भी शामिल हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट: IANS)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Salman Khan, Jacqueline Fernandez, Race 3