विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2022

बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले का यह वीडियो चीर देगा कलेजा, Shehnaaz हुईं इमोशनल तो Salman भी नहीं रोक पाए आंसू

आज से Bigg Boss 15 Grand Finale शुरू हो रहा है, और इस मौके पर बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ जमकर रंग जमाने वाली शहनाज गिल भी नजर आएंगी. लेकिन वह और सलमान खान दोनों ही इमोशनल होते नजर आएंगे.

बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले का यह वीडियो चीर देगा कलेजा, Shehnaaz हुईं इमोशनल तो Salman भी नहीं रोक पाए आंसू
बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले में इमोशनल हुए सलमान खान और शहनाज गिल
नई दिल्ली:

सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 के विजेता थे, और पूरे सीजन में जिस तरह वह खेले थे, उस तरह का गेम बिग बॉस में न तो पहले और न ही इनके बाद देखने को मिला. वह एक शानदार एक्टर थे और अपने फैन्स के बीच जबरदस्त लोकप्रिय भी. आज से Bigg Boss 15 Finale शुरू हो रहा है, और इस मौके पर बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ जमकर रंग जमाने वाली शहनाज गिल भी नजर आएंगी. ग्रैंड फिनाले में शहनाज गिल बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट भी देंगी. इस तरह से बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले का यह मंच काफी भावनाओं से सराबोर होने वाला है क्योंकि मंच पर सलमान खान भी रहेंगे. फिर Sidnaaz का जादू भी मंच पर रहेगा.

एयर हॉस्टेस ने Allu Arjun की 'पुष्पा' के 'सामी सामी' सॉन्ग पर किया डांस, बार-बार देखा जा रहा वीडियो

कलर्स चैनल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट दे रही हैं और उनको याद कर रही हैं. इस परफॉर्मेंस के बाद जब वह सलमान खान से गले मिलती हैं तो इमोशनल हो जाती हैं. यही नहीं, सलमान खान भी उन्हें देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाते हैं और पूरा माहौल इमोशनल हो जाता है. इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है, 'शहनाज गिल फिर लौट आई हैं रोशन करने बिग बॉस का मंच. देखिये कैसे उनके आने से होते हैं सलमान खान भी इमोशनल.' जहां तक बिग बॉस फिनाले की बात है तो अब मुकाबला निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल, रश्मि देसाई, शमिता शेट्टी, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश में मुकाबला है. विजेता का ऐलान 30 जनवरी को किया जाएगा.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Shehnaaz Gill, Bigg Boss 15 Grand Finale, Sidnaaz, BB15 Grand Finale, Sidharth Shukla, Sidharth Shukla Memories, Karan Kundra, Tejasswi Prakash, Shamita Shetty, Rashami Desai, Bigg Boss 15 Winner, Bigg Boss 15 Twitter, Bigg Boss 15 Online, Bigg Boss 15 Salman Khan, Salman Khan Bigg Boss 15
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com