विज्ञापन
This Article is From Apr 08, 2022

पति साथ गोवा वेकेशन पर गईं रुबीना दिलैक, लेटेस्ट तस्वीरें देख फैंस बोले- जोड़ी नंबर वन

रुबीना दिलैक ने हाल ही में अपने इस्टा हैंडल पर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें वे स्कर्ट और टॉप में नजर आ रही हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में वे पति अभिनव के साथ वे नजर आ रही हैं.

पति साथ गोवा वेकेशन पर गईं रुबीना दिलैक, लेटेस्ट तस्वीरें देख फैंस बोले- जोड़ी नंबर वन
पति साथ गोवा वेकेशन पर गईं रुबीना दिलैक
नई दिल्ली:

छोटे पर्दे पर धूम मचाने के बाद अब सीरीज और फिल्मों की ओर अपने कदम बढ़ा चुकी रुबी सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं. रुबीना घूमने के लिए अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाल ही लेती हैं और पति साथ वेकेशन प्लान कर लेती हैं. बीते दिनों रुबीना के ग्लैमरस फोटोशूट ने फैंस का दिल जीत लिया था वहीं हाल ही में वे गोवा वेकेशन पर निकली हैं जहां उनके पति के साथ तस्वीरें फैंस के बेहद पसंद आ रही हैं. 

रुबीना दिलैक ने हाल ही में अपने इस्टा हैंडल पर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें वे स्कर्ट और टॉप में नजर आ रही हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में वे पति अभिनव के साथ वे नजर आ रही हैं. उनका अंदाज इन तस्वीरों में देखने लायक है. इन फोटो को शेयर करने के साथ ही वे लिखती हैं 'सफरनामा', उनके इस कैप्शन को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं एक फैन ने लिखा जोड़ी नंबर वन तो एक ने लिखा क्या बात है रूबी.

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बॉस 14 की विजेता बनने के बाद रुबीना की शोहरत कई गुना बढ़ गई है. वहीं अब रुबीना अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'अर्ध' को लेकर काफी बिजी हैं. बीते दिनों उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर भी शेयर किया था. बता दें कि इस फिल्म में उनके साथ ही टीवी कलाकार हितेन तेजवानी भी नजर आएंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rubina Dilaik, Rubina Dilaik Viral Photos, Rubina Dilaik Instagram Reel, Rubina Dilaik Age Rubina Dilaik Net Worth, Rubina Dilaik Abhinav Shukla
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com