विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2020

रूबीना दिलाइक ने 'लेम्बोर्गिनी' गाने पर दिखाया जबरदस्त अंदाज, शख्स संग जमी बेहतरीन जोड़ी- देखें Video

कंटेस्टेंट रूबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं.

रूबीना दिलाइक ने 'लेम्बोर्गिनी' गाने पर दिखाया जबरदस्त अंदाज, शख्स संग जमी बेहतरीन जोड़ी- देखें Video
रूबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • रूबीना दिलाइक का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस ने दिखाया अपना जलवा
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

सलमान खान (Salman Khan) द्वारा होस्ट किया जाने वाला शो बिग बॉस अपने 14वें सीजन (Bigg Boss 14) से खूब सुर्खियां बटोर रहा है. शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स अपने गेम से फैन्स का मनोरंजन कर रहे हैं. अब हाल ही में शो की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट रूबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रूबीना 'लेम्बोर्गिनी (Lamborghini)' गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में रूबीना के डांस मूव्स फैन्स के होश उड़ा रहे हैं. 

बता दें, एक्ट्रेस रूबीना दिलाइक  (Rubina Dilaik) जितनी बेहतरीन एक्टिंग करती हैं, वह उतना ही शानदार डांस भी करती हैं. ऐसे में रूबीना दिलाइक के इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस शख्स के साथ जबरदस्त अंदाज में डांस कर रही हैं. रूबीना के इस वीडियो को उनके फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो को कुछ ही घंटों में डेढ़ लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. 

वहीं, बिग बॉस के सीजन 14 (Bigg Boss 14) की बात करें, तो अब रूबीना दिलाइक और जैस्मीन भसीन (Jasmine Bhasin) की दोस्ती में दरार देखने को मिल रही है. दोनों की दोस्ती के बीच यह नोकझोंक फैन्स को भी पसंद नहीं आ रही है. गौरतलब है कि रूबीना दिलाइक आखिरी बार 'शक्ति: अस्तित्व के अहसास की' सीरियल में नजर आईं थीं. इस शो में एक्ट्रेस एक किन्नर का किरदार निभा रही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rubina Dilaik, Rubina Dilaik Video, Rubina Dilaik Dance Video, Rubina Dilaik Dance On Lamborghini Song, Lamborghini Song, Bigg Boss 14
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com