विज्ञापन
This Article is From May 08, 2022

रुबीना दिलैक ने बालों को रंगीन करने का अपनाया देसी तरीका, मां के हाथों से लगवाई मेहंदी

रुबीना दिलैक ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर एक बेहद ही खूबसूरत वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की रुबीना दिलैक अपने होम टाउन गई हुई हैं पहाड़ की वादियों के बीच रुबीना अपनी मां से हरी मेहंदी लगवा रही हैं.

रुबीना दिलैक ने बालों को रंगीन करने का अपनाया देसी तरीका, मां के हाथों से लगवाई मेहंदी
रुबीना दिलैक बालों को रंगीन करने का अपनाया देसी तरीका
नई दिल्ली:

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर आए दिनों कुछ ना कुछ ऐसा दिलचस्प शेयर करती हैं जो फैंस का दिल जीत लेता हैं. वहीं हाल ही में रुबीना दिलैक ने एक वीडियो खास मदर्स डे के मौके पर शेयर किया है. इस वीडियो में रुबीना दिलैक का देसी अंदाज देखने को मिल रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है की रुबीना अपनी मां के हाथों से बालों में हरी मेहंदी लगवा रही हैं. बता दें की फैंस भी रुबीना के इस अंदाज की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं.   

रुबीना दिलैक ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर एक बेहद ही खूबसूरत वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की रुबीना दिलैक अपने होम टाउन गई हुई हैं पहाड़ की वादियों के बीच रुबीना अपनी मां से हरी मेहंदी लगवा रही हैं. मां बेटी की ये खूबसूरत बॉन्डिंग फैंस को बेहद पसंद आ रही है.

रुबीना दिलैक एक इस वीडियो पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- सो स्वीट दोनों साथ में कितने अच्छे दिख रहे हैं. तो वहीं दूसर फैन ने कहा क्या बात है. शानदार बॉन्डिंग. काम की बात करें तो बिग बॉस 14 की विनर रुबीना इन दिनों अपने फिल्मी प्रोजेक्ट  को लेकर बिजी चल रही हैं वे अपने अर्ध फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं. 

VIDEO:मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं माधुरी दीक्षित, दिखा अलग अंदाज

लेखक के बारे में
img
दीक्षा त्रिपाठी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mothers Day, Mothers Day 2022, Rubina Dilaik, Rubina Dilaik Viral Video, Rubina Dilaik Mother, Rubina Dilaik Latest Video, Rubina Dilaik Applied Heena, Natural Hair Care, Benefits Of Heena, Mother Daughter Bonding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com