विज्ञापन

मां बनने के बाद एक्ट्रेसेज को क्यों नहीं मिलता काम? एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने बताया क्यों कतराते हैं मेकर्स

रुबीना दिलैक अक्सर अपने पॉइंट्स को लेकर काफी बोल्ड रही हैं और दिल की बात शेयर करती हैं. अब उन्होंने बताया कि एक्ट्रेसेज को मां बनने के बाद काम मिलने में परेशानी क्यों होती है.

मां बनने के बाद एक्ट्रेसेज को क्यों नहीं मिलता काम? एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने बताया क्यों कतराते हैं मेकर्स
रुबीना दिलैक बहुत जल्द 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आने वाले हैं
Social Media
नई दिल्ली:

दुनिया का शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र हो जहां महिलाएं पुरुष के साथ कदम से कदम मिलाकर न चल रही हों, मगर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक का मानना है कि महिलाओं के साथ भेदभाव बरकरार है. अभिनेत्री ने मां बनने के बाद अभिनेत्रियों को काम न मिलने की वजह पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पुरानी सोच अभी भी बनी हुई है, जिसकी वजह से नई माओं को प्रोजेक्ट्स से बाहर रखा जाता है. रुबीना दिलकै ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि मेकर्स को लगता है कि जिस अभिनेत्री ने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है, उसमें अब पहले जितना स्टैमिना, जुनून और मेहनत करने की क्षमता नहीं रही. वे सोचते हैं कि ऐसा होने से प्रोजेक्ट को नुकसान हो सकता है.

रुबीना ने कहा, “स्टडीज बताती हैं कि 62 प्रतिशत महिलाएं प्रेग्नेंसी के बाद काम पर वापस नहीं लौट पातीं क्योंकि समाज उन्हें स्वीकार नहीं करता. इंडस्ट्री भी उन्हें कमजोर समझती है. मेकर्स की सोच होती है कि अब उनके अंदर स्टैमिना नहीं बचा, आगे बढ़ने की चाहत नहीं रही, इसलिए वे खुद को साबित नहीं कर पाएंगी. ऐसे में उन्हें प्रोजेक्ट में रखना नुकसानदायक होगा.”

Latest and Breaking News on NDTV

अभिनेत्री ने बताया कि समाज महिलाओं पर लगातार दबाव बनाए रखता है. उन्हें कभी भी पूरी आजादी नहीं मिलती कि वे अपनी मर्जी से जीवन जी सकें. हर समय उन्हें जज किया जाता है. कई महिलाएं इतनी मजबूत नहीं होतीं कि इस दबाव के बावजूद अपना आत्मविश्वास बनाए रख सकें.

यह भी पढ़ें: बिना हाथ का क्रिकेटर के तौर पर वायरल हुए आमिर हुसैन पर बनने जा रही फिल्म, संघर्ष से भरा सफर पर्दे पर

मां बनने के बाद रुबीना अपनी पर्सनल लाइफ के साथ प्रोफेशनल लाइफ को सफलतापूर्वक संभाल रहीं हैं. उन्होंने इसे दूसरी महिलाओं के लिए मिसाल बनाने का मौका बताया. रुबीना ने कहा, “मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे काम जारी रखने का मौका मिला है. अपनी इस यात्रा के जरिए मैं खुद को और दूसरी अभिनेत्रियों को यह दिखाना चाहती हूं कि मां बनने के बाद भी सारे दरवाजे बंद नहीं हो जाते. मैं उन सभी महिलाओं के लिए एक बेहतर रास्ता बनाना चाहती हूं जो इस डर में जी रही हैं.” रुबीना जल्द ही रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी' के 15वें सीजन में नजर आएंगी.
 

यह भी पढ़ें: महाभारत में कौन था संजय? एक्टिंग करियर के लिए छोड़ी सरकारी नौकरी, अब ग्लमैर से दूर जी रहा ऐसी जिंदगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rubina Dilaik, Rubina Dilaik Instagram, Rubina Dilaik Photos, Rubina Dilaik On Working After Pregnancy, Rubina Dilaik Net Worth, Rubina Dilaik TV Shows, Rubina Dilaik Husband, Actress Work Post Pregnancy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com