विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2022

शादी की सालगिरह पर रुबीना दिलैक ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें, फैन्स बोले- जोड़ी सलामत रहे

सोशल मीडिया पर रूबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की रोमांटिक तस्वीरें अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. एक बार फिर अपनी शादी की सालगिरह के दिन रूबीना और अभिनव शुक्ला की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. 

शादी की सालगिरह पर रुबीना दिलैक ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें, फैन्स बोले- जोड़ी सलामत रहे
रुबीना दिलैक ने शेयर कीं शादी की थ्रोबैक फोटोज
नई दिल्ली:

रूबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला टेली इंडस्ट्री के पॉपुलर सेलेब कपल्स में से एक हैं. रुबीना जहां अपनी खूबसूरती और टैलेंट की वजह से छाई रहती हैं, वहीं अभिनव शुक्ला भी अपनी अदाकारी के चलते खासे पसंद किये जाते हैं. सोशल मीडिया पर रूबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की रोमांटिक तस्वीरें अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. एक बार फिर अपनी शादी की सालगिरह के दिन रूबीना और अभिनव शुक्ला की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. 

रूबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला साल 2018 में आज के दिन शादी के बंधन में बंधे थे. रुबीना और अभिनव इस साल फिर एक दूसरे से दूर अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं. पिछले साल अभिनव खतरों के खिलाड़ी 11 के लिए केप टाउन में थे, वहीं इस साल रुबीना खतरों के खिलाडी 12 के लिए केप टाउन में हैं. हालांकि रुबीना ने दूर होते हुए भी इस दिन को खास बनाने के लिए शादी की थ्रोबैक तस्वीरें इंस्टा अकाउंट से शेयर की हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रुबीना ने अभिनव को स्पेशल फील कराने के लिए कैप्शन में लिखा, 'हम तब, अब और हमेशा के लिए साथ'.

इन तस्वीरों में रूबीना दिलैक व्हाइट और पिंक कलर के लहंगे में दुल्हन बनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं. अभिनव शुक्ला भी ब्लू कलर की शेरवानी में डैशिंग लग रहे हैं. दोनों स्कूटर पर बैठे पोज़ देते हुए नजर आ रहे हैं. शादी की थ्रोबैक तस्वीरों के साथ ही रुबीना ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें दोनों हिमाचली गाने में थिरकते हुए भी नजर आ रहे हैं. आपको बता दें कि दोनों ने साल 2018 में एक-दूसरे से शादी की थी. इसके बाद दोनों के रिश्ते के बीच काफी उतार-चढ़ाव आए और नौबत तलाक तक पहुंच गई थी, मगर दोनों ने अपने रिश्ते को समझदारी से संभाल लिया. वहीं रुबीना के इस पोस्ट पर नजर डालें तो अभिनव शुक्ला ने रेड हार्ट इमोजी पोस्ट की है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rubina Dilaik, Abhinav Shukla, Rubina Dilaik Photos, Rubina Dilaik Wedding Anniversary, Rubina Dilaik And Abhinav Shukla, Khatron Ke Khiladi 12
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com