विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2020

'कुमकुम भाग्य' में अब आलिया का किरदार निभाएंगी ये एक्ट्रेस, 'इशकजादे' में आ चुकी हैं नजर

अब 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) में आलिया की भूमिका में 'मनमनोहिनी' एक्ट्रेस रेहाना पंडित (Reyhna Pandit) दिखाई देंगी. रेहना पंडित ने शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है.

'कुमकुम भाग्य' में अब आलिया का किरदार निभाएंगी ये एक्ट्रेस, 'इशकजादे' में आ चुकी हैं नजर
रेहाना पंडित निभाएंगी 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) में आलिया का किरदार
  • 'कुमकुम भाग्य' को मिली रेहाना पंडित में नई आलिया
  • आलिया के किरदार के लिए एक्साइटेड नजर आईं रेहाना
  • 13 जुलाई से शुरू होने वाला है 'कुमकुम भाग्य'
नई दिल्ली:

लॉकडाउन के बाद जीटीवी का मशहूर सीरियल 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) नई कहानियों के साथ टीवी की दुनिया में वापसी कर रहा है. हालांकि, शो शुरू होने से पहले ही कुमकुम भाग्य में आलिया का किरदार निभाने वाली शिखा सिंह ने सीरियल को छोड़ दिया. ऐसे में अब 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) में आलिया की भूमिका में 'मनमनोहिनी' एक्ट्रेस रेहाना पंडित (Reyhna Pandit) दिखाई देंगी. रेहना पंडित ने शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है. बता दें कि पिछले छह साल से शिखा सिंह सीरियल में आलिया की भूमिका में नजर आ रही थीं, लेकिन प्रेग्नेंसी के कारण शिखा को शो को अलविदा कहना पड़ा.

Magic

A post shared by Reyhna Pandit (@iam_reyhna) on

रेहाना पंडित (Reyhna Pandit) ने 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) का हिस्सा बनने को लेकर मीडिया से भी बातचीत की. उन्होंने कहा, "मैं कुमकुम भाग्य का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं, जो भारतीय टेलीविजन के टॉप रेटेड शो में से एक है. आलिया का रोल निभाना चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन मैं इसे लेकर वाकई बहुत रोमांचित हूं. पिछले कुछ वर्षों से शिखा ने यह रोल बखूबी निभाया है और मुझे उम्मीद है कि इस शो के फैंस मुझे भी उसी तरह अपना प्यार देंगे, जिस तरह उन्होंने शिखा को दिया था." रेहाना ने अपने किरदार के बारे में बताया कि इसमें बहुत सी परते हैं और कई तरह के शेड्स भी हैं. 

इसके अलावा रेहाना पंडित (Reyhna Pandit) ने सेट वापस लौटने और दोबारा शूटिंग करने के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, "सेट पर दोबारा लौटकर बहुत अच्छा लग रहा है. हां, सेट पर कुछ बदलाव किए गए हैं, जिसमें हमें कुछ नियम और सावधानियां बरतनी हैं. लेकिन मुझे लगता है कि यही न्यू नॉर्मल है. ऐसे कठिन समय में ये सारी चीजें जरूरी हैं. मैं उस समय काा अब और इंतजार नहीं कर सकती, जब 13 जुलाई को दोबारा शुरू हो रहे इस शो के दर्शक नए और रोमांचक मोड़ देखेंगे."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Reyhna Pandit, Kumkum Bhagya, Reyhna Pandit In Kumkum Bhagya, Reyhna Pandit Entry In Kumkum Bhagya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com