- रश्मि देसाई ने फैंस को दी जिंदगी से जुड़ी सीख
- एक्ट्रेस ने कहा कि कुछ भी हमेशा के लिए नहीं होता
- रश्मि देसाई का वीडियो खूब हो रहा है वायरल
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) इन दिनों अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ भी जुड़ी रहती हैं. रश्मि देसाई का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह फैंस को जिंदगी से जुड़ी सीख देती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो में रश्मि देसाई ने कहा कि हम जिंदगी से यह सीख नहीं लेते हैं कि इस दुनिया में कुछ भी हमेशा के लिए नहीं होता है. रश्मि देसाई ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 11 हजार से भी ज्यादा बार बार लाइक किया जा चुका है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रश्मि देसाई (Rashami Desai) ने अपने वीडियो में जिंदगी से जुड़ी सीख के बारे में बात करते हुए कहा, "कोई भी अपने जीवन से जुड़ी सीख के बारे में नहीं सोचता है कि जीवन में कुछ भी हमेशा के लिए नहीं होता है." एक्ट्रेस के इस वीडियो को लेकर फैंस भी सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. वीडियो में एक्ट्रेस का अंदाज काफी क्यूट लग रहा है. उनके इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "आप अपना ख्याल रखिए, हम सभी आपसे बहुत प्यार करते हैं." इसके साथ ही एक यूजर ने कहा, "आप सच में बहुत ही खूबसूरत हैं."
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब रश्मि देसाई (Rashami Desai) अपने वीडियो को लेकर यूं चर्चा में आ गई हों. वह इससे पहले भी अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहती थीं. रश्मि देसाई के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरा बार एक्ट्रेस नागिन 4 में दिखाई दी थीं, जिसके जरिए उन्होंने फैंस का भी खूब दिल जीता था. रश्मि देसाई ने टीवी की दुनिया में सीरियल उतरन से एंट्री की थी और दर्शकों का दिल जीतने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी. इसके बाद वह 'दिल से दिल तक' में भी सिद्धार्थ शुक्ला और जैस्मिन भसीन के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. इसके अलावा एक्ट्रेस ने 'बिग बॉस 13' के जरिए भी खूब लोकप्रियता हासिल की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं