विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2019

रश्मि देसाई को लेकर हुआ खुलासा, इस वजह से हुआ था उनका नंदीश संधू से तलाक

'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट रश्मि देसाई (Rashami Desai) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, इस बात का खुलासा किया है कि रश्मि देसाई और उतरन एक्टर नंदीश संधू (Nandish Sandhu) का किस वजह से तलाक हुआ है.

रश्मि देसाई को लेकर हुआ खुलासा, इस वजह से हुआ था उनका नंदीश संधू से तलाक
रश्मि देसाई (Rashami Desai) को लेकर हुआ खुलासा
  • बिग बॉस कंटेस्टेंट रश्मि देसाई को लेकर हुआ खुलासा
  • रश्मि और नंदीश के तलाक का खुला राज
  • एक्ट्रेस ने भी बताई अपने तलाक से जुड़ी बात
नई दिल्‍ली:

'बिगबॉस 13' (Bigg Boss 13) में इन दिनों रोजाना कोई न कोई घमासान जरूर देखने को मिल रहा है. बीते दिन ही देवोलीना भट्टाचार्जी के शो में रि-एंट्री न करने को लेकर विकास गुप्ता (Gupta) घर से बाहर हो गए. इसके साथ ही 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss) के बाकी सदस्यों ने घर में आए मेहमानों के साथ खूब धूमधाम से क्रिसमस भी मनाया. लेकिन इसी बीच बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रश्मि देसाई (Rashami Desai) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, इस बात का खुलासा हुआ है कि उनका और उतरन एक्टर नंदीश संधू (Nandish Sandhu) का किस वजह से तलाक हुआ है. 

सलमान खान की 'दबंग 3' ने छठे दिन मारा सिक्स, कमा डाले इतने करोड़

आईएनएस की खबर में मुताबिक रश्मि देसाई (Rashami Desai) और नंदीश संधू (Nandish Sandhu) की मुलाकात 'उतरन' के सेट पर हुई थी. दोनों ने सेट पर हुई मुलाकात के बाद से ही एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया और 2012 में वे एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए. हालांकि शादी के चार साल बाद ही रश्मि देसाई और नंदीश संधू का रिश्ता टूट गया. दरअसल, रश्मि देसाई का दावा था कि उनकी शादी टूटने की वजह नंदीश की कई सारी महिला मित्र थी. वहीं नंदीश का कहना था कि वे रश्मि के अत्यधिक संवेदनशील व्यवहार से परेशान थे. जब दोनों की तलाक की खबर सामने आई थी, तब नंदीश की कई तस्वीरें सामने आई थी, जिसमें वह कई लड़कियों के साथ नजर आए थे.

एंटरटेनमेंट की गुड डोज लेकर आई है अक्षय, करीना, दिलजीत और कियारा की 'गुड न्यूज'

अपने तलाक के बारे में रश्मि (Rashami Desai) ने कहा, "अगर नंदीश (Nandish Sandhu) ने हमारे रिश्ते को शत प्रतिशत दिया होता तो हमारे बीच कभी कुछ गलत नहीं होता. मुझे उसकी महिला दोस्तों से कोई दिक्कत नहीं थी और न ही मैंने कभी उस पर शक नहीं किया. मैं अपने काम और यात्रा में व्यस्त थी. मुझे यह भी पता नहीं था कि वह किसी को डेट कर रहा था या नहीं. यहां तक कि अब भी अगर वो कर रहा है तो उसे इसका आनंद लेना चाहिए. मैं उसके मंगल भविष्य के लिए कामना करती हूं."

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rashami Desai, Nandish Sandhu, Bigg Boss 13, Rashami Open Up About Her Divorce
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com