विज्ञापन
This Article is From Nov 07, 2020

Rashami Desai ने 'चुरा के दिल मेरा' सॉन्ग पर यूं किया जोरदार डांस, बार-बार देखा जा रहा Video

रश्मि देसाई (Rashami Desai) का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है. वीडियो पर फैन्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

Rashami Desai  ने 'चुरा के दिल मेरा' सॉन्ग पर यूं किया जोरदार डांस, बार-बार देखा जा रहा Video
रश्मि देसाई (Rashami Desai) का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक रश्मि देसाई (Rashami Desai) बिग बॉस 13 के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. उनकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल होते हैं. रश्मि देसाई (Rashami Desai) का फिर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस 'चुरा के दिल मेरा' (Chura Ke Dil Mera) सॉन्ग पर धमाकेदार डांस परफॉर्म कर रही हैं.  रश्मि देसाई (Rashami Desai Dance) का यह वीडियो किसी अवॉर्ड शो का. वीडियो को वीनस के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है. फैन्स वीडियो पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं.

Nora Fatehi ने 'दिलबर' सॉन्ग पर यूं किया जबरदस्त बेली डांस, Video ने मचाया सोशल मीडिया पर तहलका

रश्मि देसाई (Rashami Desai) को इस वीडियो में देखा जा सकता है कि 'चुरा के दिल मेरा' (Chura Ke Dil Mera) सॉन्ग पर ब्लैक कलर के आउटफिट में किस तरह स्टेज पर धमाल मचा रही हैं. रश्मि देसाई के डांस वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 1 करोड़ 95 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

सपना चौधरी ने नए लुक में स्टेज पर किया जोरदार डांस, देसी क्वीन के Video ने मचाई धूम

रश्मि देसाई (Rashami Desai) के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार नागिन 4 में अहम भूमिका निभाती हुई दिखाई दी थीं. नागिन 4 में भी रश्मि देसाई ने अपने किरदार से लोगों का खूब दिल जीता था. रश्मि देसाई इससे पहले बिग बॉस 13 में नजर आई थीं. बिग बॉस के घर में रहते हुए भी एक्ट्रेस ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. बता दें कि रश्मि देसाई ने टीवी सीरियल उतरन से तपस्या के रूप में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई थी. इसके बाद वह दिल से दिल तक में भी नजर आईं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rashami Desai, Rashami Desai Dance, Rashami Desai Dance Video, Rashami Desai Video, Rashami Desai Photo, Chura Ke Dil Mera Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com