विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2021

राखी सावंत ने रक्षाबधन पर शेयर किया फनी वीडियो, बोलीं- बहनों को गिफ्ट नहीं दिया तो होगा ये हाल होगा...देखें Video

राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर रक्षाबंधन के अवसर पर एक फनी वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है.

राखी सावंत ने रक्षाबधन पर शेयर किया फनी वीडियो, बोलीं- बहनों को गिफ्ट नहीं दिया तो होगा ये हाल होगा...देखें Video
राखी सावंत ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कहे जाने वाली रावी सावंत कुछ करें और उस पर चर्चा न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है. राखी सावंत जो भी करती हैं वो अक्सर विवाद या चर्चा का विषय होता है. रक्षाबंधन के मौके पर भी राखी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया है, जो लगातार वायरल हो रहा है. फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर ये वीडियो खूब देखा जा रहा है और पॉजिटिव व नेगेटिव दोनों ही तरह के कमेंट्स बटोर रहा है. इस वीडियो में राखी अपने भाई से रक्षाबंधन के अवसर पर पैसे निकलवाती दिखाई दे रही हैं.

भाई लोग बहनों को पैसा और गिफ्ट दो वरना ये हाल होगा

आइटम गर्ल राखी सावंत का हर अंदाज निराला है. कभी वो स्पाइडर-मैन बन कर सड़कों पर घूमती हुई दिखाई देती हैं तो कभी मिस सूज़ी बन जाती हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये मिस सूजी कौन हैं. दरअसल राखी सावंत का ये नया अवतार है. राखी ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें राखी खुद को मिस सूज़ी बता रही हैं. इस वीडियो में उनके साथ एक शख्स भी नजर आ रहा है जिसे वो भाई की तरह ट्रीट कर रही हैं. इस वीडियो के बैकग्राउंड में गाना बज रहा है, 'बहना ने भाई की कलाई में प्यार बांधा है'. वीडियो के शुरुआत में उनके हाथ पर एक थाली दिखाई दे रही है जिसमें कई सारी चॉकलेट्स रखी हैं. अब उस शख्स के पास जाकर राखी आरती करते हुए दिखाई दे रही हैं. उसके बाद जैसे ही भाई ने एक नोट निकाल कर राखी को दिया, उनकी मजेदार हरकतें शुरू हो गईं. फिर क्या था, राखी ने उस शख्स को अपने ही स्कार्फ से बांध दिया और उनके जेब से 50-50 की 2 गड्डियां निकाल लीं. पैसा मिलने के बाद राखी बेहद खुश और गड्डियां गिनती हुई दिखाई दे रही हैं. राखी ने इस वीडियो के कैप्शन में भाइयों को वार्न करते हुए लिखा, 'राखी स्पेशल, भाई लोग बहनों को पैसा और गिफ्ट दो वरना ये हाल होगा'.

पॉजिटिव व नेगेटिव दोनों तरह के कमेंट्स मिले

इस वीडियो में राखी का बेहद अजीब लुक देखने को मिल रहा है. उन्होंने व्हाइट पिंक कलर का स्लीवलेस टॉप, व्हाइट कलर की पैंट पहनी हुई हैं. उनके इस लुक को फनी बना रहे हैं उनके अजीबोगरीब घुंघराले बाल जिसकी उन्होंने विग लगाई हुई है. इसके अलावा हमेशा हॉट एंड सेक्सी अंदाज में नजर आने वाली राखी ने इस वीडियो में मोटा से चश्मा लगाया हुआ है. इस ड्रेस में राखी का मेकअप भी बेहद फनी है. उन्होंने अपने चीक्स को बहुत ज्यादा पिंक कर लिया है.  फैंस राखी के हर अंदाज के दीवाने हैं यही वजह है कि राखी का ये वीडियो महज कुछ घंटों में ही 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस वीडियो पर  विंदू दारा सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा, 'Too good' साथ ही हार्ट इमोजी भी शेयर की. वहीं राखी के फैंस ने भी अपने ढेर सारे रिएक्शंस दिए. किसी ने उन्हें एंटरटेनमेंट क्वीन बताया तो किसी ने कमेंट बॉक्स पर लिखा, 'कुछ पैसे मुझे भी दे दो बहनों को देने हैं'. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें राखी का ये अंदाज पसंद नहीं आया. इन लोगों ने कमेंट में लिखा कि इस पवित्र त्योहार का मजाक न बनाएं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rakhi Sawant, Rakhi Sawant Funny Video, Rakhi Sawant Video, Rakhi Sawant Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com